Popular Posts

Showing posts with label Vastu Tips. Show all posts
Showing posts with label Vastu Tips. Show all posts

Monday, January 31, 2022

पलंग के नीचे भूलकर भी ना रखें ये सामान, वरना जिंदगी भर झेलनी पड़ेगी आर्थिक तंगी।

नई दुनिया: वास्तु शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति जिस पलंग पर सोता है, उसका जीवन में खास महत्व है। चूंकि इसका सेहत और मन पर विशेष प्रभाव पड़ता है, इसलिए इससे जुड़े वास्तु नियम का पालन कराना जरूरी बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों को पलंग के नीचे नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे उत्पन्न वास्तु दोष सुख-शांति को छीन देते हैं और घर में आर्थिक संकट पैदा करते हैं। आइए जानते हैं कि पलंग के नीचे कौन-कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए।

इलेक्ट्रॉनिक सामान।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक पलंग के नीचे इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं जो मानसिक सेहत को बिगाड़ते हैं। साथ ही नींद ना आने की समस्या शुरू होने लगती है।

कपड़ों की गठरी।
अक्सर लोग फटे-पुराने कपड़ों की गठरी बनाकर पलंग के नीचे रख देते हैं। वास्तु के मुताबित ये सही नहीं है. इसके घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलने लगती है। इतना ही नहीं, ये वास्तु दोष घर की सुख-शांति को खत्म कर देते हैं।

जंग लगे लोहे और प्लास्टिक की चीजें।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक पलंग के नीचे जंग लगे लोहे की कोई भी वस्तु नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि इससे उत्पन्न वास्तु दोष घर में भयानक आर्थिक तंगी लाते हैं। इसके अलावा पलंग के नीचे प्लास्टिक की चीजें रखने से भी वास्तु दोष का खतरा रहता है।

झाड़ू।
पलंग के नीचे झाड़ू रखना भी अशुभ है। पलंग के नीचे झाड़ू रखने से मन और मस्तिष्क पर नकारात्मक असर पड़ता है। साथ ही घर में आर्थिक परेशानी बनी रहती है। घर सदस्य बीमार होने लगते हैं।

जेवर, शीशा, जूते-चप्पल और तेल।
पलंग के नीचे कभी भी सोने-चांदी या अन्य धातुओं के जेवर नहीं रखना चाहिए। पलंग के नीचे जूते-चप्प्ल रखने से घर में निगेटिव एनर्जी आती है। इसके अलावा किसी प्रकार का शीशा और तेल भी पलंग के नीचे रखने से बचना चाहिए। क्योंकि ये वास्तु के दृष्टिकोण से हानिकारक हैं।

Monday, May 17, 2021

रविवार के दिन नहीं करना चाहिए ये काम, वरना उठाना पड़ेगा भरी नुकसान।

रविवार का दिन सूर्य देव का दिन होता है। सूर्य देव की पूजा करने और उन्हें जल चढ़ाने से व्यक्ति का तेज बढ़ता है और भाग्य बलशाली होता है। ग्रहों के राजा सूर्य की कृपा से आपके जीवन में खुशहाली का वास हो सकता है लेकिन उनकी नाराज़गी से आपको बड़े से बड़े नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के दिनों के मुताबिक रविवार का दिन सूर्य ग्रह को समर्पित है, इसलिए अगर आप सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन आपको कुछ कामों से दूर रहना चाहिए जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं।

1. रविवार के दिन आपको पश्चिम में और वायव्य दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर किसी कारणवश आपको इस दिशा में यात्रा करनी ही है तो रविवार के दिन दलिया, घी या फिर पान खाकर या इससे पहले पांच कदम पीछे चलकर ही इस दिशा में जाएं क्योंकि इस दिन खासकर पश्चिम दिशा में शूल रहता है।

2. रविवार के दिन नमक नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और आपके हर कार्य में बाधा ही उत्पन्न होती है। खासतौर पर सूर्यास्त के बाद तो नमक खाना ही नहीं चाहिए।

3. रविवार को तांबे से निर्मित चीजों को बेचने से आपको परहेज करना चाहिए। तांबे के अलावा सूर्य से संबंधित अन्य धातु या वस्तुएं भी नहीं बेचें।

4. रविवार के दिन नीले, काले और ग्रे रंग के कपड़ों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इतना ही नहीं इस रंग के जूते पहनने से भी बचना चाहिए।

5. ज्यादातर लोग रविवार को ही बाल कटवाते हैं लेकिन मान्यता ये है कि इस दिन बाल कटवाने से आपका सूर्य कमजोर हो जाता है।

6. इस दिन तेल मालिश भी नहीं करना चाहिए क्योंकि ये सूर्य का दिन होता है और तेल शनि का होता है।

7. रविवार के दिन आपको मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए, जिस कारण सूर्य देव आप पर विपरीत प्रभाव डालते है। इस दिन शनि से संबंधित पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।

8. रविवार के दिन सूर्य के दर्शन करने के बाद स्नान करना चाहिए और अगर घर में झगड़े होते हैं तो इस दिन मन ही मन ‘ओम घृणि सूर्याय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

यह थे, वह काम जो रविवार के दिन नहीं करने चाहिए क्योंकि ग्रहों के राजा सूर्य की कृपा से आपके जीवन में खुशहाली का वास हो सकता है लेकिन उनकी नाराज़गी से आपको बड़े से बड़े नुकसान का भी सामना करना पड़ सकता है।

Thursday, May 6, 2021

Vastu Tips: क्या नींद न आने की समस्या से हैं परेशान? तो वास्तु के ये उपाय आजमाकर देखें।

नई दिल्ली: इन दिनों बड़ी संख्या में लोग नींद न आने की समस्या (Loss of Sleep) से परेशान हैं। इसका एक कारण कोरोना महामारी से जुड़ा तनाव या फिर किसी तरह की कोई शारीरिक समस्या भी हो सकती है। लेकिन नींद न आने की समस्या आजकल आम बात हो गई है। हर दूसरा व्यक्ति आपको यही कहता सुनाई देगा कि रात में उसे नींद नहीं आती। हर रात 7 से 8 घंटे की नींद बेहद जरूरी है ताकि आप बीमार न पड़ें और अगले दिन पूरी ऊर्जा के साथ अपना काम कर सकें।

वास्तु दोष की वजह से भी नहीं आती नींद।
आप इस बात पर यकीन करें या न करें लेकिन ये सच है कि कई बार बेडरूम या आपके बिस्तर से जुड़े वास्तु दोष (Vastu dosh) की वजह से भी आपको नींद से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यही कारण है कि सोने से पहले सोने की सही दिशा (Right direction) और दशा के बारे में जानना जरूरी है। अगर आपको भी रात में नींद नहीं आती तो वास्तु के इन उपायों (Vastu remedies) को एक बार आजमाकर देखें।

अच्छी नींद के लिए वास्तु से जुड़े नियम।
1. बेड हमेशा लकड़ी का और चौकोर होना चाहिए- वास्तु शास्त्र के एक्सपर्ट्स की मानें तो आप जिस बिस्तर सो रहे हों वह बेड लकड़ी का होना चाहिए (Wooden bed) और उसका आकार चौकोर या आयताकार होना चाहिए। कभी भी वृत्ताकार, अर्धचंद्राकार या फिर किसी और आकार के बिस्तर पर न सोएं। साथ ही बिस्तर लकड़ी के अलावा लोहे या किसी और चीज का नहीं बना होना चाहिए। साथ ही बिस्तर न तो बहुत ज्यादा ऊंचा होना चाहिए और ना ही ज्यादा नीचा।

2. इस दिशा में पैर करके सोएं- वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक दक्षिण दिशा (Avoid South direction) की ओर पैर करके कभी नहीं सोना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से बुरे सपने आते हैं (Nightmare) और मानसिक बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। अगर आप पश्चिम दिशा की ओर पैर करके सोएं तो सद्भावना और अध्यात्म का विकार होता है और अगर उत्तर दिशा की ओर पैर करके सोएं तो धन और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

3. दरवाजे के सामने न हो बिस्तर- बेडरूम के दरवाजे के ठीक सामने आपका बिस्तर नहीं होना चाहिए। (Avoid bed infront of door) अगर किसी वजह से बिस्तर की दिशा बदली नहीं जा सकती तो दरवाजे पर पर्दा लगाकर रखें। ऐसा करने स भी वास्तु दोष दूर हो सकता हैै। साथ ही बिस्तर के ठीक सामने शीशा भी न रखें वरना इससे भी बीमारियां होने का खतरा रहता हैै।

4. सिरहाने न रखें ये चीजें- सोते समय सिराहने (जिस तरह सिर रखते हैं) पर कभी भी पानी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक बीमारी होने का खतरा रहता है। इसके अलावा जूते चप्पल को भी कभी भी सिरहाने के पास नहीं रखना चाहिए वरना नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और बार-बार नींद टूटने लगती है।

मैं तो इंसानियत से मजबूर था तुम्हे बीच मे नही डुबोया" मगर तुमने मुझे क्यों काट लिया!

नदी में बाढ़ आती है छोटे से टापू में पानी भर जाता है वहां रहने वाला सीधा साधा1चूहा कछुवे  से कहता है मित्र  "क्या तुम मुझे नदी पार करा ...