Popular Posts

Showing posts with label शिक्षा. Show all posts
Showing posts with label शिक्षा. Show all posts

Sunday, December 12, 2021

सिर के ऊपरी भाग को ब्रह्मांड कहा गया है। कपाल प्रदेश का विस्तार ब्रह्मांड के आधे भाग तक है।

सिर के ऊपरी भाग को ब्रह्मांड कहा गया है और सामने के भाग को कपाल प्रदेश। कपाल प्रदेश का विस्तार ब्रह्मांड के आधे भाग तक है। दोनों की सीमा पर मुख्य मस्तिष्क की स्थिति समझनी चाहिए। ब्रह्मांड का जो केन्द्रबिन्दु है, उसे ब्रह्मरंध्र कहते हैं। ब्रह्मरंध्र में सुई की नोंक के बराबर एक छिद्र है जो अति महत्वपूर्ण है। सारी अनुभूतियां, दैवी जगत् के विचार, ब्रह्मांड में क्रियाशक्ति और अनन्त शक्तियां इसी ब्रह्मरंध्र से प्रविष्ट होती हैं।

हिन्दू धर्म में इसी स्थान पर चोटी (शिखा) रखने का नियम है। ब्रह्मरंध्र से निष्कासित होने वाली ऊर्जा शिखा के माध्यम से प्रवाहित होती है। वास्तव में हमारी शिखा जहां एक ओर ऊर्जा को प्रवाहित करती है, वहीं दूसरी ओर उसे ग्रहण भी करती है। वायुमंडल में बिखरी हुई असंख्य विचार तरंगें और भाव तरंगें शिखा के माध्यम से ही मनुष्य के मस्तिष्क में प्रविष्ट होती हैं। कहने की आवश्यकता नहीं, हमारा मस्तिष्क एक प्रकार से रिसीविंग और ब्रॉडकास्टिंग सेंटर का कार्य शिखारूपी एंटीना या एरियल के माध्यम से करता है।

मुख्य मस्तिष्क (सेरिब्रम) के बाद लघु मस्तिष्क (सेरिबेलम) है और ब्रह्मरंध्र के ठीक नीचे अधो मस्तिष्क (मेडुला एबलोंगेटा) की स्थिति है जिसके साथ एक 'मेडुला' नामक अंडाकार पदार्थ संयुक्त है। वह मस्तिष्क के भीतर विद्यमान एक तरल पदार्थ में तैरता रहता है। मेरूमज्जा का अन्त इसी अंडाकार पदार्थ में होता है। यह पदार्थ अत्यन्त रहस्यमय है। आज के वैज्ञानिक भी इसे समझ नहीं सके हैं। बाहर से आने वाली परिदृश्यमान शक्तियां अधो मस्तिष्क से होकर इसी अंडाकार पदार्थ से टकराती हैं और योग्यता अनुसार मानवीय विचारों, भावनाओं, अनुभूतियों में स्वतः परिवर्तित होकर बिखर जाती हैं। योग साधना की दृष्टि से मुख्य मस्तिष्क आकाश है। मनुष्य जो कुछ देखता है, कल्पना करता है, स्वप्न देखता है, यह सारा अनुभव उसको इसी आकाश में करना पड़ता है।

Saturday, January 30, 2021

उस मंदिर का नाम क्या है जो दिन में लगातार दो बार गायब हो जाता है। IAS Interview Questions.

नई दुनिया: सिविल सेवा में चयनित होने से पहले आईएएस इंटरव्यू ( IAS Interview ) पास करना जरूरी होता हैै। इसके सवाल हमेशा चर्चा में रहते हैंं। यूपीएससी (UPSC) प्री और मेन्स का पहाड़ पार करके इंटरव्यू की दहलीज तक पहुंचे अभ्यर्थियों से कुछ भी पूछा जा सकता है। इसे पास करने में अच्छे-अच्छों का हाल भी बेहाल हो जाता है। इसलिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के इंटरव्यू की तैयारी भी काफी अच्छी तरह से करनी चाहिए।


IQ लेवल की गहन पड़ताल
सिविल सेवा के साक्षात्कार में पास होने का कोई शॉर्टकट नहीं हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) इंटरव्यू की तैयारी भी काफी अच्छे तरीके से करनी चाहिए। UPSC की शुरूआती परीक्षा के बाद कैंडिडेट्स मेन्स की तैयारी में जुटते हैं। जिसमें कामयाबी के बाद ही इंटरव्यू का मौका मिलता है।

जानिए ट्रिकी सवालों के जवाब 
सिविल सर्विस एग्जाम (Civil Services Exam 2020) पर्सनैलिटी टेस्ट (Personality Test) में प्रतिभागी के सामान्य ज्ञान के अलावा दिमागी जांच ज्यादा की जाती है। ऐसे में सिविल की तैयारी करने वाले छात्रों को समझना चाहिए कि आखिर कैसे मामूली से दिखने वाले सवाल का जवाब इतना आसान नहीं होता। इसलिए हम आज कुछ ट्रिकी सवाल और उनके जवाब बता रहे हैं।

सवाल 1: वह क्या है जो आग में नही जलता और पानी में नहीं डूबता ?
जवाब:    बर्फ.
सवाल 2: कौन सा जानवर है जो एक बार सोने के बाद दोबारा नही जागता?
जवाब:    चींटी एक ऐसी जीव है जो एक बार सो जाए तो जगती ही नहींं।
सवाल 3:  उस जानवर का नाम बताइए जो 30 फीट तक छलांग मार सकता है?
जवाब:      कंगारू।
सवाल 4: टेलीफोन के डायलिंग पैड के सभी अंकों का गुणा करने पर क्या अंक प्राप्त होगा ?
जवाब:     शून्य।
सवाल 5: औरत का ऐसा कौन सा रूप है जिसे सभी देखते है लेकिन उसका पति कभी नहीं देख सकता ?
जवाब:      विधवा का रूप।
सवाल 6:   मान लीजिए z के आठ लड़के है और उनकी एक-एक बहन हैं, तो z के कुल कितने बच्चे हैं ?
जवाब:     Z के कुल 9 बच्‍चे हैं।
सवाल 7: उस मंदिर का नाम क्या है जो दिन में लागातार दो बार गायब हो जाता हैं ?
जवाब:    श्री स्तंभेश्वर महादेव मंदिर।
सवाल 8: अगर 1 रू.में 40 चिड़िया, 3 रू. का कबूतर, 5 रू. का 1 मुर्गा तो बताइए 100 रू. में 100 पक्षी कैसे आएंगे? समझाइए।
जवाब:     2 रु. में 80 चिड़िया, 3 रु. में 1 कबूतर और 95 रु. में 19 मुर्गे खरीदकर 2+3+95= 100 में सौ पक्षी आ जाएंगे.
सवाल 9: क्या सीलिंग फैन को 5 नंबर के बजाय 1 नंबर पर चलाया जाए तो बिजली का बिल कम आएगा? 
जवाब:    अगर पंखे का रेगुलेटर पुराना है तो 1 नंबर पर चलाने पर भी बिल पांच नंबर के बराबर ही आएगा। आप 1 पर चलाये या 5 पर बिजली खर्च में ज्यादा फर्क नहीं होने वाला हैै। पुराने रेगुलेटर एक तरह से प्रतिरोध ही है।
सवाल 10: कौन सा डर इंसान को सुंदर बना जाता हैं ?
जवाब:      पाउडर।

इन बातों पर भी विशेष ध्यान दें
जब भी आप इंटरव्यू देने जाएं तो बॉडी लैंग्वेज को सहज रखें। आई कॉन्टैक्ट ठीक से होना चाहिए। आपके कपड़े ऐसे हों जिससे अधिकारी जैसा लुक आए। इंटरव्यू रूम में दाखिल होने के बाद सभी मेंबर्स को अच्छे से ग्रीट करें। अपने आत्म विश्वास को कभी कम न होने दें। अगर आप इन बातों पर भी ध्यान देंगे तो आपके सेलेक्शन के चांस बढ़ जाएंगे।

मैं तो इंसानियत से मजबूर था तुम्हे बीच मे नही डुबोया" मगर तुमने मुझे क्यों काट लिया!

नदी में बाढ़ आती है छोटे से टापू में पानी भर जाता है वहां रहने वाला सीधा साधा1चूहा कछुवे  से कहता है मित्र  "क्या तुम मुझे नदी पार करा ...