Popular Posts

Showing posts with label स्वास्थ. Show all posts
Showing posts with label स्वास्थ. Show all posts

Thursday, May 20, 2021

ब्लैक फंगस के लक्षण, एम्स ने जारी की यह जरूरी गाइडलाइन्स।

कोरोना वायरस के प्रकोप से देश में तबाही मची हुई है। वहीं, दूसरी तरफ देश के सामने ब्लैक फंगस जैसी बीमारी की चुनौती आ गई है। आय दिन इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई जगहों पर तो इसके कारण मौतें पर दर्ज की गई हैं। ब्लैक फंगस तेजी से अपने पाव पसारते जा रहा है। अकेले महाराष्ट्र में इसके कारण 90 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में हर दिन नए केस आ रहे हैं। लगातार बढ़ते इस संकट को देखते हुए एम्स ने कुछ गाइडलाइन्स जारी की हैं। जो ब्लैक फंगस के लक्षण और उसके इलाज के दौरान मदद कर सकती हैं।

किन मरीजों में सबसे ज्यादा रिस्क ?
1• जिन मरीज़ों को डायबिटीज़ की बीमारी हैै। डायबिटीज़ होने के बाद स्टेरॉयड या tocilizumab दवाईयों का सेवन करते हैं, उनपर इसका खतरा हैै।

2• कैंसर का इलाज करा रहे मरीज या किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित मरीजों में अधिक रिस्क्क।

3• जो मरीज स्टेरॉयड और tocilizumab को अधिक मात्रा में ले रहे  हैै।

4• कोरोना से पीड़ित गंभीर मरीज़ जो ऑक्सीजन मास्क या वेंटिलेटर के जरिए ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
 
एम्स की ओर से डॉक्टरों को सलाह दी गई है कि जो मरीज ब्लैक फंगस के शिकार होने के रिस्क पर हैं, उन्हें लगातार सूचित करें, चेकअप करवाएं।
 
ब्लैक फंगस का कैसे पता चलेगा?
कोरोना मरीजों की देखभाल करने वाले लोगों या डॉक्टरों के लिए ये लक्षण ब्लैक फंगस का पता लगाना आसान करेंगे।
 
1• नाक से खून बहना, पपड़ी जमना या काला-सा कुछ निकलना।

2• नाक का बंद होना, सिर और आंख में दर्द, आंखों के पास सूजन, धुंधला दिखना, आंखों का लाल होना, कम दिखाई देना, आंख को खोलने-बंद करने में दिक्कत होना।

3• चेहरे का सुन्न हो जाना या झुनझुनी-सी महसूस होना।
 
4• मुंह को खोलने में या कुछ चबाने में दिक्कत होना।

5• ऐसे लक्षणों का पता लगाने के लिए हर रोज़ खुद को चेक करें, अच्छी रोशनी में चेक करें ताकि चेहरे पर कोई असर हो तो दिख सकेे।
 
6• दांतों का गिरना, मुंह के अंदर या आसपास सूजन होना।
 
ब्लैक फंगस के लक्षण होने पर क्या किया जाए?
अगर किसी मरीज़ में ब्लैक फंगस के लक्षण दिखते हैं तो उसकी देखभाल कैसे की जाए, एम्स ने इसके बारे में भी जानकारी दी है।
 
1• किसी ENT डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें, आंखों के एक्सपर्ट से संपर्क करें या किसी ऐसे डॉक्टर के संपर्क में जाएं जो ऐसे ही किसी मरीज़ का इलाज कर रहा हो।

2• ट्रीटमेंट को हर रोज़ फॉलो करे। अगर डायबिटीज़ है तो ब्लड शुगर को मॉनिटर करते रहे।

3• कोई अन्य बीमारी हो तो उसकी दवाई लेते रहें और मॉनिटर करे।
 
4• खुद ही स्टेरॉयड या किसी अन्य दवाई का सेवन ना करें। डॉक्टर की सलाह पर ही इलाज करे।

5• डॉक्टर की जरूरी सलाह पर MRI और CT स्कैन करवाएंं। नाक-आंख की जांच भी जरूरी हैै।

Tuesday, May 18, 2021

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद और लगवाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान होगा लाभ।

कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगा रहे हैं। इस समय पूरा भारत टीकाकरण के लिए कतार में लगा हुआ है। चाहे वह 18 साल का युवक हो या फिर 60 साल का बुजुर्ग सभी वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहा हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कोरोना के वैक्सीन के साइड इफेक्ट से डरे हुए हैं। इसलिए कोरोना वैक्सीन लगाने से पहले और लगाने के बाद इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

वैक्सीन लगने के बाद कुछ लोगों को बुखार या बदन दर्द जैसी परेशानियां हो रही हैं। इन सबसे बचने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो करना जरूरी है। वैक्सीन लेने से पहले अच्छे से खाना खाएं। एंग्जाइटी को कंट्रोल करने के लिए बहुत भारी या तली भुनी चीजें न खाएं। वैक्सीन के साइड इफेक्ट से बचने के लिए हेल्दी डाइट लें। सेलिब्रिटी और स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट रेयान फर्नांडो ने सुपरफूड के बारे में बताया है जो हर व्यक्ति को वैक्सीन लगवाने से पहले और लगवाने के बाद जरूर खाना चाहिए, ये वैक्सीन के साइड इफेक्ट से बचने में मदद करते हैं।

1. हल्दी :-
हल्दी एंटीबायोटिक है। इसमें पाया जाने वाला करक्यूमिन सबसे अच्छा इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है। हल्दी सूजन कम करता है और तनाव से बचाता है। इसलिए कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले और लगवाने के बाद हल्दी को डाइट में जरूर शामिल करें। इसे दूध के साथ लेना भी फायदेमंद है।

2. लहसुन :-
लहसुन में कैल्शियम, आयरन, कॉपर , पोटेशियम और फास्फोरस की अच्छी मात्रा होती है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही ये सभी पोषक तत्व आपके शरीर को अदंर से पोषण देने के लिए जरूरी होते हैं। और पेट को स्वस्थ रखते हैं।

3. अदरक :-
अदरक हाइपर टेंशन, फेफड़ों के संक्रमण जैसी कई बीमारियों को नियंत्रित करता है। अदरक तनाव भी कम करता है, इसलिए वैक्सीन लगवाने से पहले अदरक को डाइट में जरूर शामिल करें।

4. हरी सब्जियां :-
हरी सब्जियां कैल्शियम, मिनरल्स और फेनोलिक कंपाउंड से भरपूर होती हैं। इसके पोषक तत्व वैक्सीन लगने के बाद होने वाली कई परेशानियों से बचाते हैं और सूजन कम करने में भी मदद करतै हैं। ताजे फलों के एंटीऑक्सीडेंट इम्यूनिटी मजबूत करते हैं इसलिए दिन में एक बार फल जरूर खाएं।

5. प्याज :-
गर्मियों में प्याज न सिर्फ आपको लू लगने से बचाती है बल्कि इससे आपकी भी इम्यूनिटी भी बढ़ती है। प्याज प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। इसलिए प्याज जरूर खाएं।

6. ब्लूबेरी :-
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है ब्लूबेरी। इसमें पोटेशियम और विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह सोरेटोनिन के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करते हैं। इसलिए वैक्सीन लगवाने से पहले इसे भी डाइट में जरूर शामिल करें।

7. डार्क चॉकलेट :-
डार्क चॉकलेट सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद कोको कैंसर जैसी बीमारी को रोकने में मदद करता है। स्टडी में पता चला कि डार्क चॉकलेट खाने से गंभी बीमारियां का खतरा कम हो जाता है और वैक्सीनेशन के बाद ये बहुत जरूरी होता है।

8. ऑलिव ऑयल :-
वर्जिन ऑलिव ऑयल डायबिटीज और न्यूरोलॉजिकल डिजीज को कम करने में मदद करता है। वैक्सीन लेने के बाद खाने में वर्जिन ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना सेहत के लिए अच्छा होता है।

9. सूप :- 
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अपनी डाइट में सूप को जरूर शामिल करें। वैक्सीन लगवाने से पहले और लगवाने के बाद मिक्स वेजिटेबल सूप या फिर चिकन ब्रोथ सूप जरूर लें।

वैक्सीन लगवाने से पहले इन बातों का ध्यान रखें 
 
1- वैक्सीन लगवाने से पहले धुम्रपान न करें।
2- वैक्सीन लगवाने के लिए खाली पेट न जाएं, अच्छी तरह से खाकर जाएं।
3- वैक्सीन लगवाने से पहले शराब न पीए।
4- वैक्सीन लगवाने से पहले कैफीनयुक्त चीजों से दूर रहें।

Tuesday, May 11, 2021

केंद्र सरकार ने कोरोना से फास्ट रिकवरी के लिए जारी किया सिंपल डाइट प्लान।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर किसी को नहीं छोड़ रही है। इस महामारी ने देश में तबाही मचा दी है। इस तबाही से बचने के लिए कई राज्यों ने लॉकडाउन भी लगाया है। सरकार लगातार आम नागरिकों को यहीं सलाह दें रही है कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल को फोलो करे। यहीं नहीं ज्यादा से ज्यादा कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने के लिए भी सलाह दी जा रही है। बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत सरकार ने मरीजों की फास्‍ट रिकवरी के लिए सिंपल डाइट प्‍लान शेयर किया है। एबीपी न्‍यूज के मुताबिक, सरकार ने अपने ट्विटर हैंड पर यह डाइट प्‍लान उन मरीजों के लिए शेयर की है जो घर, अस्पतालों या कैंपों में हैं और अपना इलाज करा रहे हैं।

1. दिन की शुरुआत भीगे हुए बादाम और किशमिश से करें।
सरकार ने जिस डाइट प्‍लान को शेयर किया है उसमें ये बताया गया है आप रोज दिन की शुरुआत भीगे हुए बादाम और किशमिश के साथ करें। योजना में भोजन को न सिर्फ पौष्टिक बनाने बल्कि स्वादिष्ट बनाने की भी बात की गई है। बताया गया है कि अगर आप एक कोविड-19 मरीज हैं तब आपको बादाम का प्रयोग प्रोटीन और आयरन के लिए करना ही चाहिए।

2. ब्रेकफास्ट के लिए रागी डोसा या एक कटोरा दलिया।
सुबह की शुरुआत आप रागी डोसा के साथ कर सकते हैं। इसके अलावा एक कटोरा दलिया भी नाश्‍ते में बना उपयोग कर सकते हैं। आप ग्लुटेन-मुक्त और अत्यधिक फाइबर का विकल्प भी अपना सकते हैं।

3. लंच के समय गुड़ और घी जरूरी।
डाइट प्‍लान में लंच के समय गुड़ और घी के सेवन की सिफारिश की गई है। प्‍लान के मुताबिक, लंच के दौरान या बाद में आप गुड और घी का सेवन कर सकते हैं। इसे आप रोटी के साथ भी खा सकते हैं। बता दें कि गुड़ और घी दोनों शरीर को गर्म रखने और मजबूत बनाने में मदद करते हैं जबकि इ्म्यूनिटी बढ़ाने वाले गुण भी इनमें भरपूर हैं।

4. डिनर में खिचड़ी का प्रयोग।
इस डाइट प्‍लान के मुताबिक, हेवी डिनर की बजाए आप खिचड़ी का सेवन करें क्योंकि इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व शामिल होते हैं। ये पेट के लिए हल्की होती है और अच्छी नींद में मदद करती है।

5. खुद को रखें हाइड्रेटेड।
खुद को इन दिनों हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। योजना में मुख्य सुझाव के रूप में बताया गया है कि पानी पीने के अलावा आप घर पर नींबू पानी पी सकते हैं। आप घर के बने छाछ को भी अपनी रोजाना की रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

Thursday, May 6, 2021

आयुष मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए बताएं उपाय आप भी करे।

कोरोना वायरस बढ़ते मामलों को देखते हुए आयुष मंत्रालय ने लोगों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है। आयुष मंत्रालय ने संक्रमण से बचाव के इम्युनिटी को मजबूत करने को कहा है, जिसके लिए उन्होंने कारगर उपाय भी बताए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...।

आयुष मंत्रालय ने हर किसी को गर्म पानी पीने की सलाह दी है। दिन भर में कई बार गर्म पानी पिएं। इसके अलावा, गर्म पानी में चुटकी भर नमक और हल्दी डालकर गरार करें। और घर पर बना ताजा खाना खाएं। खाना ऐसा होना चाहिए जो आसानी से पच जाए। खाने में हल्दी, जीरा, धनिया, सूखी अदरक और लहसुन जैसे मसालों का इस्तेमाल करें। आंवला या फिर इससे प्रोडक्ट खाएं।

आयुष नेशनल क्लिनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल मंत्रालय की सलाह के अनुसार, प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट के लिए योग, प्राणायाम और मेडिटेशन का प्रयास करें। इसके अलावा अच्छी नींद लें। दिन में सोने से बचें और रात में 7-8 घंटे की नींद लें। और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दो बार में 20 ग्राम च्यवनप्राश सुबह-शाम खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लें। हल्दी वाला दूध पिएं। इसे बनाने के लिए 150 एमएल गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर मिला लें। इसे दिन में एक या दो बार पिएं।
  
इसके अलावा आप गुडूची घनवटी 500 मिलीग्राम/ अश्वगंधा गोली 500 मिलीग्राम हर दिन दो बार खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। और तुलसी, दालचीनी, सूखी अदरक और काली मिर्च से बना हर्बल टी या काढ़ा पिएं। इसके लिए इन सभी सामग्री को 150 एमएल गर्म पाना में डालकर उबाल लें। अब इन्हें छानकर दिन में एक या दो बार पिएं। आप इसमें स्वाद के लिए गुड़, किशमिश और इलायची डाल सकते हैं।
 
सुबह-शाम नाक में तिल का तेल, नारियल का तेल या फिर गाय का घी डालें। दिन में एक या दो बार ऑयल पुलिंग थेरिपी करें। इसके लिए आप 1 चम्मच तिल या नारियल का तेल मुंह में लें। 2-3 मिनट तक मुंह में चारों तरफ घुमाने के बाद इस थूक दें। इसके बाद गर्म पानी से कुल्ला करें। और लौंग या मुलेठी पाउडर को चीनी / शहद के साथ मिलाकर दिन में दो से तीन बार लें। इससे खांसी और गले में खराश से राहत मिलेगी।

Saturday, January 30, 2021

सर्दियों की सुबह करें इन चीजों का सेवन, पूरी सर्दी रहेंगे स्वस्थ्य।

सर्दियों के मौसम में हमेशा खाने - पीने का माहौल बना होता है। लेकिन इसी सीजन बीमारियां भी शरीर पर हावी होती हैं, क्योंकि हमसब हैल्दी फूड के साथ- साथ तली भुनी चीजों का भी सेवन कर लेते हैं। जिस कारण कई परेशानियां शुरू हो जाती है। इसलिए अगर सुबह-सुबह खाली पेट कुछ चीजों का सेवन करें तो हम पूरी सर्दी स्वस्थ्य रहेंगे।

गुनगुना पानी और शहद:- ठंड के मौसम में अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी और शहद से करें। शहद मिनरल्स, विटामिन, फ्लेवोनोइड्स और एंजाइम से भरपूर होता है। ये चीजें आंत को साफ रखती हैं। गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से सारे विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इसके अलावा ये वजन घटाने में भी बहुत कारगर माना जाता है।

भीगे हुए बादाम:- बादाम में मैंगनीज, विटामिन E, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है। बादाम को हमेशा रात में भिगोकर सुबह खाना चाहिए। बादाम के छिलके में टैनिन होता है जो शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है। बादाम भिगोने के बाद इनके छिलके आसानी से निकल जाते हैं. बादाम पोषण देने के साथ ही शरीर को गर्म भी रखता है।

मेवा:- नाश्ता करने से पहले एक मुट्ठी मेवा (Dried fruit) खाने से पेट सही रहता है। ये न केवल पाचन में सुधार करता है बल्कि पेट के पीएच स्तर को सामान्य करने में भी मदद करता है। आप अपनी डेली डाइट में किशमिश, बादाम और पिस्ता शामिल करें। ध्यान रखें कि इन्हें अधिक मात्रा में ना खाएं वरना बॉडी पर रैशेज हो सकते हैं।

पपीता:- आंत को स्वस्थ रखने के साथ ही पपीता पेट की कई दिक्कतों को दूर करता है। खाली पेट खाने के लिए पपीता को सुपरफूड माना जाता है। पपीता हर मौसम में और हर जगह पाया जाता है। इसे आप आसानी से अपने ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल कम करता है, दिल की बीमारियों को दूर करता है और वजन भी घटाता है।

भीगे हुए अखरोट:- बादाम की तरह अखरोट भी भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। अपने दिन की शुरूआत रात में भीगे अखरोट खाकर करेंं। सूखे की बजाय भीगे हुए अखरोट में पोषक तत्व ज्यादा होता हैै। 2-5 अखरोट रात में भिगोएं और सुबह उठकर खाली पेट इसे खाएं।

Friday, January 22, 2021

महिलाओं की तरह पुरुषों को भी होते हैं Periods, रिसर्च में हुआ खुलासा।

पुरुषों को पीरियड्स (Male Menstruation) होने की बात एक सर्वे (Survey) में सामने आई है। सर्वे के अनुसार, चार में से एक पुरुष को हर महीने पीरियड्स (Periods) होते हैं। इसमें पुरुषों को महिलाओं की तरह रक्तस्त्राव (Bleeding) नहीं होता है, लेकिन बाकी सभी लक्षण नजर आते हैं। यह चौंकाने वाली रिपोर्ट डेमीमेल (Daily Mail) में छपी है। जानिए इस सर्वे में पुरुषों के पीरियड्स (Man Period) के बारे में और क्या कहा गया है।


4 में से 1 पुरुष को होते हैं पीरियड्स।
डेलीमेल में छ्पी रिपोर्ट के मुताबिक, चार में से एक पुरुष को हर महीने पीरियड्स (Male Menstruation) होते हैं। सर्वे के मुताबिक, पुरुषों में पीरियड्स के लक्षण महिलाओं के पीरियड्स की तरह ही होते हैं, बस पुरुषों को महिलाओं की तरह रक्तस्त्राव (Bleeding) नहीं होता है. इस दौरान पुरुषों को भी पेट में दर्द (Stomach Pain), थकान (Fatigue) और चिड़चिड़ापन (Irritability) जैसी समस्याएं होती हैं। सिर्फ यही नहीं, इस दौरान उनकी क्रेविंग (Craving) भी बढ़ जाती है यानी उनका भी अलग-अलग चीजें खाने का मन करता है।
पुरुष महावारी को लेकर सामने आईं कई बातें।
सर्वे में दो-तिहाई महिलाओं ने माना है कि उन्होंने अपने पार्टनर (Partner) में ये सभी लक्षण देखे हैं और वे मानती हैं कि पुरुषों को भी पीरियड्स (Man Period) होते हैं। वहीं, कुछ महिलाओं ने माना कि उनके पार्टनर को हर महीने पेट, कमर और पैरों में असहनीय दर्द (Pain) होता है। इस दौरान उनके पार्टनर का हाल उनसे भी ज्यादा खराब हो जाता है।
पुरुष में पीरियड्स के दौरान पाए जाने वाले लक्षण।
यह सर्वे 2412 लोगों पर किया गया था, जिनमें से 26 प्रतिशत पुरुषों में पीरियड्स (Male Menstruation Symptoms) होने के लक्षण पाए गए। सर्वे में 43 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि इस दौरान उन्होंने अपने पुरुष साथी का दर्द कम करने के लिए कई उपाय आजमाए थे। वहीं, 33 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि इस दौरान वे अपने पार्टनर (Partner) को मजबूत बनने की सलाह देती हैं। इस सर्वे में 56 प्रतिशत पुरुषों में चिड़चिड़ेपन, 51 प्रतिशत में थकान, 47 प्रतिशत में क्रेविंग, 43 प्रतिशत में ज्यादा भूख लगने, 43 प्रतिशत में छोटी सी बात पर दुखी हो जाने और 15 प्रतिशत में शरीर के फूल जाने जैसे लक्षण पाए गए थे। 
मर्द को भी दर्द होता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुरुषों के पीरियड्स (Male Menstruation) को लेकर कई शोध हुए हैं। कुछ शोधकर्ताओं का कहना है कि पुरुषों में हॉर्मोन चंद्र कलाओं के साथ लगातार बढ़ते-घटते रहते हैं। 2012 में हुए एक शोध के अनुसार, पीरियड्स में पुरुषों को भी महिलाओं जितना ही दर्द होता है।

Monday, January 18, 2021

बादाम को भिगोकर खाने के चमत्कारी फायदे।

सर्दियों में शरीर को गर्माहट देने के लिए सबसे अच्छा स्त्रोत बादाम है। बादाम सिर्फ विटामिन और पोषक तत्वों का खजाना नहीं होते बल्कि खाना बनाने में भी इनका अलग आनंद है। ये ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसे स्नैक्स के तौर पर भी खाया जाता है। बादाम में कैल्शियम, फास्फोरस,विटामिन ई, फाइबर, प्रोटीन ,हेल्दी फैट, ओमेगा 3 और एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है। जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। पर बहुत से लोगों के बीच इसको लेकर कंफ्यूजन है कि भीगे हुए बादम ज्यादा फायदेमंद होते हैं या फिर सूखे हुए बादाम का सेवन ज्यादा फायदा करता है। तो हम बता दें बादाम को दूध के साथ या फिर पानी में भिगो कर भी खाने से ज्यादा फायदा होता हैं। चलिए जानते है इसके फायदे...।

1. बादाम को भिगोने से एंजाइम को रिलीज करने में मदद मिलती है जो हमारे पाचन के लिए लाभदायक हो सकते हैं। बादाम भिगोने से एंजाइम लाइपेस निकलता है जो वसा के पाचन के लिए फायदेमंद होता है।
2. बादाम में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स आपकी भूख को कंट्रोल करने में मददगार हो सकते हैंं। बादाम नाश्ते में अपके ब्रेकफास्ट को औप भी हेल्दी बना सकते हैंं।
3. बादाम आपके दिल को स्वस्थ रखते हैं, खराब कोलेस्ट्रॉल को बेहतर बना सकते हैंं।
4. बादाम एंटीऑक्सिडेंट का एक अच्छा स्रोत हैंं। भीगे हुए बादाम में विटामिन ई एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है जो उम्र बढ़ने और सूजन को रोकता है।
5. भीगे हुए बादाम में विटामिन बी 17 होता है जो कैंसर से लड़ने में कारगर साबित हो सकता है।
6. बादाम बालों के साथ स्किन के लिए भी बेहद अच्छा होता है। विटामिन ई और प्रोटीन बाल को मजबूत बनाते हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

Sunday, January 10, 2021

सर्दियों में शकरकंद खाने के हैरान करने वाले ये फायदे।

सर्दियों में शकरकंद खाना बहुत से लोगों पसंद आता है। इसे स्वीट पोटैटो या गंजी के नाम से भी जाना जाता है। ये स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई लोग इसकी बराबरी आलू से करते हैं लेकिन पोषक तत्वों और स्वास्थ्य के लिहाज से इसके फायदे बहुत ज्यादा है। ज्यादातर लोग सर्दियों में इसे आग में भून कर खाना पसंद करते हैं। तो कई लोग इसे उबाल कर इसकी चाट खाते हैं। क्या आप जानते हैं इसके फायदे।

1. शकरकंद या स्वीट पोटैटो का सेवन सर्दियों में लाभदायक होता है. सर्दियों में कंद-मूल अधिक फायदेमंद रहते हैं, क्योंकि ये शरीर को गर्म रखते हैंं। शकरकंद की गहरे रंग की प्रजाति में कैरोटिनॉयड जैसे, बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए अधिक मात्रा में पाया जाता है। 100 ग्राम शकरकंद में 400 फीसदी से अधिक विटामिन ए पाया जाता है।

2. शकरकंद में आयरन, फोलेट, कॉपर, मैगनीशियम, विटामिन्‍स आदि होते हैं, जिससे इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत बनता है। इसको खाने से त्‍वचा में चमक आती है और चेहरे पर जल्‍दी झुर्रियां नहीं पड़ती। इसमें मौजूद विटामिन सी त्‍वचा में कोलाजिन का निर्माण करता है जिससे आप सदाबाहर जवां और खूबसूरत रहते हैंं।

3. शकरकंद डायट्री फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। शकरकन्‍द खाने में मीठा होता है। इसके सेवन से खून बढ़ता है, शरीर मोटा होता है साथ ही यह कामशक्ति को भी बढ़ाता है। नारंगी रंग के शकरकंद में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। शकरकंद में कैरोटीनॉयड नामक तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन बी6 डायबिटिक हार्ट डिजीज में भी फायदेमंद होता है।

4. यह उच्च मात्रा वाला स्टार्च फूड है, जिसके 100 ग्राम में 90 कैलोरीज होती हैंं। शकरकंद खाने में मीठा होता है. इसके सेवन से मोटापा, मधुमेह, हृदय रोगों और सम्पूर्ण तौर पर मृत्युकारक जोखिम कम होते हैंं। यह आरोग्यवर्धक तथा ऊर्जा वर्धक होता है, पर वजन को कम करने में मददगार होता है।

5. अगर आपको का ब्‍लड शुगर लेवल कुछ भी खाने से तुरंत ही बढ जाता है तो, शकरकंद खाना ज्‍यादा अच्‍छा होता है। इसे खाने से ब्‍लड शुगर हमेशा नियन्‍त्रित रहता है और इंसुलिन को बढने नहीं देता।

6. शकरकंद में कैलोरी और स्टार्च की सामान्य मात्रा होती है। वहीं, सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा इसमें न के बराबर रहती है। इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और लवण भरपूर पाए जाते हैंं।

7. शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन बी6 पाया जाता है, जो शरीर में होमोसिस्टीन नाम के अमीनो एसिड के स्तर को कम करने में सहायक होता है। अगर इस अमीनो एसिड की मात्रा बढ़ने पर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

8. शकरकंद विटामिन डी का एक बहुत अच्छा सोर्स है। यह विटामिन दांतों, हड्ड‍ियों, त्वचा और नसों की ग्रोथ और मजबूती के लिए आवश्यक होता है। शकरकंद विटामिन ए का बहुत अच्छा माध्यम है। इसके सेवन से शरीर की 90 प्रतिशत तक विटामिन ए की पूर्ति हो जाती है।

9. शकरकंद में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। आयरन की कमी से हमारे शरीर में एनर्जी नहीं रहती, रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है और ब्लड सेल्स का निर्माण भी ठीक से नहीं होता। शकरकंद आयरन की कमी को दूर करने में मददगार रहता है।

10. शकरकंद पोटैशियम का एक बहुत अच्छा माध्यम है। यह नर्वस सिस्टम की सक्रियता को सही बनाए रखने के लिए आवश्यक है। साथ ही किडनी को भी स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Saturday, January 9, 2021

सर्दियों में जरूर खाए मूंगफली, जानिए इसके चमत्कारी फायदे।

मूंगफली सर्दियों का सबसे लोकप्रिय टाइम पास है। मूंगफली सबसे सस्ता ड्राई फ्रूट है। ये आसानी से मिल भी जाता है। इसे सस्ता बादाम भी कहा जाता है। और ठंड में ये सिर्फ खाने में ही टेस्टी नहीं लगता बल्कि ये सेहत के लिए लाभदायक होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो शारीरिक वृद्धि के लिए बहुत जरूरी है। मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम और जिंक पाया जाता है। इसके अलावा इसे खाने से ताकत मिलती है। ये विटामिन ई और विटामिन बी 6 से भरपूर है। इसके अलावा मूंगफली शरीर को गर्माहट भी देता है। आज हम आपको मूंगफली के फायदे बताएंगे।

1. मूंगफली में मौजूद तत्व पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत देने का काम करते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

2. मूंगफली खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इसके अलावा ये पाचन क्रिया को भी बेहतर रखने में मददगार है।

3. गर्भवती महिलाओं के लिए मूंगफली खाना बहुत फायदेमंद होता है। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास बेहतर तरीके से होता है।

4. ओमेगा 6 से भरपूर मूंगफली त्वचा को भी कोमल और नम बनाए रखता है। कई लोग मूंगफली के पेस्ट का इस्तेमाल फेसपैक के तौर पर भी करते हैं।

5. मूंगफली खाने से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।

6. मूंगफली के नियमित सेवन से खून की कमी नहीं होने पाती है।

7. बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए भी मूंगफली का सेवन किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे बारीक रेखाएं और झुर्रियों को बनने से रोकते हैंं।

8. इसमें कैल्शियम और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा होती है। ऐसे में इसके सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैंं।

Friday, January 8, 2021

काले चने में है भरपूर विटामिन, जानें इसके ये फायदे।

भारत में ज्यादातर लोग काले चने खाना पसंद करते हैं। चने के छोले, चने का चाट या कई लोग इसको सलाद के रूप में खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ये छोटे काले चने विटामिनों का खजाना है। इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और दूसरे मिनरल्स होते हैं। हालांकि चने का इस्तेमाल हर तरह से फायदेमंद है लेकिन अंकुरित काला चना खाना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। इसे डाइट में शामिल करना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। आइए जानते हैं कि इसे खाने के क्या-क्या फायदे हैं -

1. चना फाइबर से भरपूर होता है। इस लिहाज से ये पाचन क्रिया के लिए विशेष फायदेमंद होता है। रातभर भिंगोकर रखे गए चने को खाने से कब्ज की समस्या में फायदा होता है। साथ ही जिस पानी में चने को भिगोया गया हो उस पानी को फेंकने के बजाय पीने से भी फायदा होगा।

2. चना खाने से ऊर्जा मि‍लती है। अगर आप चने को गुड़ के साथ लेते हैं तो ये और अधिक फायदा करेगा।

3. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी चने का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है।

4. अगर आप एनिमिक हैं तो चने को अपनी आदत में शुमार कर लें। एनिमिया के मरीजों के लिए ये बहुत ही फायदेमंद होता है।

5. इसके साथ ही चने के पानी से चेहरा धोने से चेहरे पर चमक आती है।

Saturday, December 26, 2020

सर्दियों में अमरूद खाने के अद्भुत फायदे।

अमरूद एक ऐसा फल जिसे सब पसंद करते हैं। काले नमक के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है। सर्दियों में अमरूद की चटनी और मुरब्बों का तो क्या कहना। अमरूद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत फायदेमंद भी होता है. अक्सर सर्दियों में गैस की परेशानी या फिर पेट से जुड़ी परेशानी ज्यादा शुरू हो जाती हैं। ऐसे में अगर रोजना एक अमरूद सेवन किया जाए तो इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और आयरन होता है। जो सर्दियों में बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। आइए जानते है अमरूद के ये फायदे।

1- अमरूद में विटामिन सी की मात्रा अधिक होती है. जिसकी वजह से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. और सर्दियों में होने वाले इंफेक्शन से बचाती है। 
2- अमरूद में मौजूद पोटैशिमय शरीर के रक्तचाप को सामान्य बनाए रखता है। जो दिल के साथ -साथ मांसपेशियों स्वस्थ्य रखता है और साथ ही कई बीमारियों से भी बचाता है।

3- एक अमरूद में कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता है। इसमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जो हमारी त्वचा में नमी बनाती है। अमरूद में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। डायबिटिज के रोगियों के लिए यह बहुत लाभकारी होता है।
4- अमरूद का नियमित सेवन करने से सर्दी जुकाम जैसी सामान्य बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। अमरूद में मौजूद विटामिन ए और ई आंखों, बालों और त्‍वचा को पोषण देता है।

5- अमरूद में पाया जाने वाला लाइकोपीन नामक पोषक तत्व शरीर को कैंसर और ट्यूमर के खतरे से बचाने में मददगार होते हैं। अमरूद में बीटा कैरोटीन होता है जो शरीर को त्‍वचा संबंधी बीमारियों से बचाता है।
6- अमरूद को इसके बीजों के साथ खाना बहुत लाभदायक होता है, जिसके कारण पेट साफ रहता है। अमरूद मेटाबॉलिज्‍म को सही रखता है जिससे शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल का स्‍तर नियंत्रित रहता है।

7- अमरूद खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है। यह वजन घटाने में भी मददगार है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है। एक अमरूद में 112 कैलोरी होती है जिससे बहुत देर तक भूख नहीं लगती. इसका नियमित सेवन करने से वजन कम होता है और पाचन शक्ति बढ़ती है। 
8- अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो अमरूद की कोमल पत्त‍ियों को चबाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसकी पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल क्षमता होती है जिसको चबाने से दांतों का दर्द भी कम हो जाता है।

मैं तो इंसानियत से मजबूर था तुम्हे बीच मे नही डुबोया" मगर तुमने मुझे क्यों काट लिया!

नदी में बाढ़ आती है छोटे से टापू में पानी भर जाता है वहां रहने वाला सीधा साधा1चूहा कछुवे  से कहता है मित्र  "क्या तुम मुझे नदी पार करा ...