देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 93 लाख 92 हजार 919 हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 44 हजार 489 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 36 हजार 367 लोग ठीक हुए। 524 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 35 हजार 223 हो गई है, जबकि 86 लाख 79 हजार 138 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 4 लाख 52 हजार 344 मरीजों का इलाज चल रहा है।
26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में 25 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 55 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है।
मृत्यु दर और रिकवरी रेट।
महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.46 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93.72 फीसदी है। एक्टिव केस 5 फीसदी से भी कम है।
सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का सातवां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।
No comments:
Post a Comment
If you have any doubts, please let me know.