अपने फैंस से मिले निक-प्रियंका।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' का प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं। जिसके लिए वो लगातार फैंस से रू-ब-रू हो रही हैं। हाल ही में प्रियंका (Priyanka Chopra) अपने फैंस से एक वीडियो सेशन में जुड़ी थीं। इस सेशन में प्रियंका (Priyanka Chopra) के साथ निक (Nick Jonas) भी थे। इस दौरान निक (Nick Jonas) ने भी प्रियंका (Priyanka Chopra) से कई सवाल पूछे और कई सवालों के जवाब भी दिए। प्रियंका (Priyanka Chopra) मानती हैं कि निक जोनस (Nick Jonas) काफी मेहनती कलाकार हैं जो हर किसी को अपना मुरीद कर सकते हैं। एक्ट्रेस की मानें तो कोई भी उन पर आसानी से विश्वास कर सकता है। खुद प्रियंका (Priyanka Chopra) भी उसी एनर्जी की वजह से खिचीं चली गई थीं।
48 घंटे में कहा I Love You.
निक जोनस (Nick Jonas) मानते हैं कि उनकी प्रियंका (Priyanka Chopra) संग ज्यादा मुलाकात नहीं हुई थी। एक साल मिलने के बाद ब्रेक आ गया, फिर दोबारा मिले और फिर ब्रेक, लंबे समय तक ऐसा ही चलता रहा। निक (Nick Jonas) की माने तो जब वे प्रियंका (Priyanka Chopra) संग Dodgers गेम गए थे, ये वो समय था जब उन्हें प्रियंका (Priyanka Chopra) के लिए प्यार का अहसास हुआ। उस मुलाकात के 48 घंटे बाद ही दोनों ने एक-दूसरे को 'आई लव यू' (I Love You) कह दिया था। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इन दोनों के वीडियो को nickyanka18 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया गया है। वहीं वीडियो में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)और निक जोनस (Nick Jonas) ने एक-दूसरे के बारे में और भी ढेर सारी बातें कीं।
No comments:
Post a Comment
If you have any doubts, please let me know.