Popular Posts

Saturday, May 7, 2022

प्राचीन भारत के 13 विश्वविद्यालय, जहां पढ़ने आते थे दुनियाभर के छात्र।

प्राचीन भारत के 13 विश्वविद्यालय, जहां पढ़ने आते थे दुनियाभर के छात्र। तुर्की मुगल आक्रमण ने सब जला दिया । बहुत हिन्दू मंदिर लूटे गये। नही तो मेगास्थनीज अलविरुनी इउ एन सांग के ग्रन्थो मे अति समृद्ध भारत का वर्णन है। वैदिक काल से ही भारत में शिक्षा को बहुत महत्व दिया गया है। इसलिए उस काल से ही गुरुकुल और आश्रमों के रूप में शिक्षा केंद्र खोले जाने लगे थे। वैदिक काल के बाद जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता गया। भारत की शिक्षा पद्धति भी और ज्यादा पल्लवित होती गई। गुरुकुल और आश्रमों से शुरू हुआ शिक्षा का सफर उन्नति करते हुए विश्वविद्यालयों में तब्दील होता गया। पूरे भारत में प्राचीन काल में 13 बड़े विश्वविद्यालयों या शिक्षण केंद्रों की स्थापना हुई। 8 वी शताब्दी से 12 वी शताब्दी के बीच भारत पूरे विश्व में शिक्षा का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध केंद्र था।गणित, ज्योतिष, भूगोल, चिकित्सा विज्ञान(आयुर्वेद ),रसायन, व्याकरण और साहित्य के साथ ही अन्य विषयों की शिक्षा देने में भारतीय विश्वविद्यालयों का कोई सानी नहीं था। हालांकि आजकल अधिकतर लोग सिर्फ दो ही प्राचीन विश्वविद्यालयों के बारे में जानते हैं पहला नालंदा और दूसरी तक्षशिला। ये दोनों ही विश्वविद्यालय बहुत प्रसिद्ध थे। इसलिए आज भी सामान्यत: लोग इन्हीं के बारे में जानते हैं, लेकिन इनके अलावा भी ग्यारह ऐसे विश्वविद्यालय थे जो उस समय शिक्षा के मंदिर थे। आइए आज जानते हैं प्राचीन विश्वविद्यालयों और उनसे जुड़ी कुछ खास बातों को..

1. नालंदा विश्वविद्यालय (Nalanda university)
यह प्राचीन भारत में उच्च शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण और विख्यात केन्द्र था। यह विश्वविद्यालय वर्तमान बिहार के पटना शहर से 88.5 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और राजगीर से 11.5 किलोमीटर में स्थित था। इस महान बौद्ध विश्वविद्यालय के भग्नावशेष इसके प्राचीन वैभव का बहुत कुछ अंदाज करा देते हैं। सातवीं शताब्दी में भारत भ्रमण के लिए आए चीनी यात्री ह्वेनसांग और इत्सिंग के यात्रा विवरणों से इस विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी मिलती है। यहां 10,000 छात्रों को पढ़ाने के लिए 2,000 शिक्षक थे। इस विश्वविद्यालय की स्थापना का श्रेय गुप्त शासक कुमारगुप्त प्रथम 450-470 को प्राप्त है। गुप्तवंश के पतन के बाद भी आने वाले सभी शासक वंशों ने इसकी समृद्धि में अपना योगदान जारी रखा। इसे महान सम्राट हर्षवद्र्धन और पाल शासकों का भी संरक्षण मिला। भारत के विभिन्न क्षेत्रों से ही नहीं बल्कि कोरिया, जापान, चीन, तिब्बत, इंडोनेशिया, फारस तथा तुर्की से भी विद्यार्थी यहां शिक्षा ग्रहण करने आते थे।
इस विश्वविद्यालय की नौवीं शताब्दी से बारहवीं शताब्दी तक अंतरर्राष्ट्रीय ख्याति रही थी। सुनियोजित ढंग से और विस्तृत क्षेत्र में बना हुआ यह विश्वविद्यालय स्थापत्य कला का अद्भुत नमूना था। इसका पूरा परिसर एक विशाल दीवार से घिरा हुआ था। जिसमें प्रवेश के लिए एक मुख्य द्वार था। उत्तर से दक्षिण की ओर मठों की कतार थी और उनके सामने अनेक भव्य स्तूप और मंदिर थे। मंदिरों में बुद्ध भगवान की सुन्दर मूर्तियां स्थापित थीं। केन्द्रीय विद्यालय में सात बड़े कक्ष थे और इसके अलावा तीन सौ अन्य कमरे थे। इनमें व्याख्यान हुआ करते थे। अभी तक खुदाई में तेरह मठ मिले हैं। वैसे इससे भी अधिक मठों के होने ही संभावना है। मठ एक से अधिक मंजिल के होते थे। कमरे में सोने के लिए पत्थर की चौकी होती थी। दीपक, पुस्तक आदि रखने के लिए खास जगह बनी हुई है। हर मठ के आंगन में एक कुआं बना था। आठ विशाल भवन, दस मंदिर, अनेक प्रार्थना कक्ष और अध्ययन कक्ष के अलावा इस परिसर में सुंदर बगीचे व झीलें भी थी। नालंदा में सैकड़ों विद्यार्थियों और आचार्यों के अध्ययन के लिए, नौ तल का एक विराट पुस्तकालय था। जिसमें लाखों पुस्तकें थी।

2. तक्षशिला विश्वविद्यालय 
ये सब से प्राचीन विश्वविद्यालय है। महान राजनीतिज्ञ चाणक्य यहा के अध्यक्ष रहे। तक्षशिला विश्वविद्यालय की स्थापना लगभग 2700 साल पहले की गई थी। इस विश्विद्यालय में लगभग 10500 विद्यार्थी पढ़ाई करते थे। इनमें से कई विद्यार्थी अलग-अलग देशों से ताल्लुुक रखते थे। वहां का अनुशासन बहुत कठोर था। राजाओं के लड़के भी यदि कोई गलती करते तो पीटे जा सकते थे। तक्षशिला राजनीति और शस्त्रविद्या की शिक्षा का विश्वस्तरीय केंद्र थी। वहां के एक शस्त्रविद्यालय में विभिन्न राज्यों के 103 राजकुमार पढ़ते थे।

आयुर्वेद और विधिशास्त्र के इसमे विशेष विद्यालय थे। कोसलराज प्रसेनजित, मल्ल सरदार बंधुल, लिच्छवि महालि, शल्यक जीवक और लुटेरे अंगुलिमाल के अलावा चाणक्य और पाणिनि जैसे लोग इसी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी थे। इसमें अलग-अलग छोटे-छोटे गुरुकुल होते थे। इन गुरुकुलों में व्यक्तिगत रूप से विभिन्न विषयों के आचार्य विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करते थे।

3. विक्रमशीला विश्वविद्यालय (Vikramshila university)
विक्रमशीला विश्वविद्यालय की स्थापना पाल वंश के राजा धर्म पाल ने की थी। 8 वी शताब्दी से 12 वी शताब्दी के अंंत तक यह विश्वविद्यालय भारत के प्रमुख शिक्षा केंद्रों में से एक था। भारत के वर्तमान नक्शे के अनुसार यह विश्वविद्यालय बिहार के भागलपुर शहर के आसपास रहा होगा।
कहा जाता है कि यह उस समय नालंदा विश्वविद्यालय का सबसे बड़ा प्रतिस्पर्धी था। यहां 1000 विद्यार्थीयों पर लगभग 100 शिक्षक थे। यह विश्वविद्यालय तंत्र शास्त्र की पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता था। इस विषय का सबसे मशहूर विद्यार्थी अतीसा दीपनकरा था, जो की बाद में तिब्बत जाकर बौद्ध हो गया।

4. वल्लभी विश्वविद्यालय (Vallabhi university)
वल्लभी विश्वविद्यालय सौराष्ट्र (गुजरात) में स्थित था। छटी शताब्दी से लेकर 12 वी शताब्दी तक लगभग 600 साल इसकी प्रसिद्धि चरम पर थी। चायनीज यात्री ईत- सिंग ने लिखा है कि यह विश्वविद्यालय 7 वी शताब्दी में गुनामति और स्थिरमति नाम की विद्याओं का सबसे मुख्य केंद्र था। यह विश्वविद्यालय धर्म निरपेक्ष विषयों की शिक्षा के लिए भी जाना जाता था। यही कारण था कि इस शिक्षा केंद्र पर पढ़ने के लिए पूरी दुनिया से विद्यार्थी आते थे।
5. उदांत पुरी विश्वविद्यालय (Odantapuri university)
उदांतपुरी विश्वविद्यालय मगध यानी वर्तमान बिहार में स्थापित किया गया था। इसकी स्थापना पाल वंश के राजाओं ने की थी। आठवी शताब्दी के अंत से 12 वी शताब्दी तक लगभग 400 सालों तक इसका विकास चरम पर था। इस विश्वविद्यालय में लगभग 12000 विद्यार्थी थे।

6. सोमपुरा विश्वविद्यालय (Somapura mahavihara)
सोमपुरा विश्वविद्यालय की स्थापना भी पाल वंश के राजाओं ने की थी। इसे सोमपुरा महाविहार के नाम से पुकारा जाता था। आठवीं शताब्दी से 12 वी शताब्दी के बीच 400 साल तक यह विश्वविद्यालय बहुत प्रसिद्ध था। यह भव्य विश्वविद्यालय लगभग 27 एकड़ में फैला था। उस समय पूरे विश्व में बौद्ध धर्म की शिक्षा देने वाला सबसे अच्छा शिक्षा केंद्र था।
7. पुष्पगिरी विश्वविद्यालय (Pushpagiri university)
पुष्पगिरी विश्वविद्यालय वर्तमान भारत के उड़ीसा में स्थित था। इसकी स्थापना तीसरी शताब्दी में कलिंग राजाओं ने की थी। अगले 800 साल तक यानी 11 वी शताब्दी तक इस विश्वविद्यालय का विकास अपने चरम पर था। इस विश्वविद्यालय का परिसर तीन पहाड़ों ललित गिरी, रत्न गिरी और उदयगिरी पर फैला हुआ था।
नालंदा, तशक्षिला और विक्रमशीला के बाद ये विश्वविद्यालय शिक्षा का सबसे प्रमुख केंद्र था। चायनीज यात्री एक्ज्युन जेंग ने इसे बौद्ध शिक्षा का सबसे प्राचीन केंद्र माना। कुछ इतिहासकार मानते हैं कि इस विश्ववविद्यालय की स्थापना राजा अशोक ने करवाई थी।

अन्य विश्वविद्यालय (Other Universities)
प्राचीन भारत में इन विश्वविद्यालयों के अलावा जितने भी अन्य विश्वविद्यालय थे। उनकी शिक्षा प्रणाली भी इन्हीं विश्वविद्यालयों से प्रभावित थी। इतिहास में मिले वर्णन के अनुसार शिक्षा और शिक्षा केंद्रों की स्थापना को सबसे ज्यादा बढ़ावा पाल वंश के शासको ने दिया।

8. जगददला, पश्चिम बंगाल में (पाल राजाओं के समय से भारत में अरबों के आने तक
9. नागार्जुनकोंडा, आंध्र प्रदेश में।
10. वाराणसी उत्तर प्रदेश में (आठवीं सदी से आधुनिक काल तक)
11. कांचीपुरम, तमिलनाडु में
12. मणिखेत, कर्नाटक
13. शारदा पीठ, कश्मीर मे।

Wednesday, April 13, 2022

दिवालिया हुआ श्रीलंका का विदेशी पैसा लौटाने से इनकार, जानिए क्या है डिफॉल्टर होने का मतलब।

Sri Lanka economic crisis: कंगाल हो चुके श्रीलंका (Sri Lanka) ने विदेशी कर्ज के भुगतान से इनकार कर दिया है। उसे सबसे ज्यादा कर्ज देने वाले देशों में चीन, जापान और भारत शामिल हैं। इस तरह श्रीलंका के डिफॉल्टर होने से सबसे ज्यादा नुकसान इन्हीं तीन देशों का होगा। श्रीलंका के डिपार्टमेंट ऑफ एक्सटरनल रिसोर्सेज (Department of External Resources) के मुताबिक अप्रैल 2021 तक देश पर सबसे ज्यादा कर्ज चीन का था। तब चीन का श्रीलंका पर कर्ज 3.388 अरब डॉलर था जो देश के कुल कर्ज का 10 फीसदी था। दूसरे नंबर पर जापान था। जापान का श्रीलंका पर कर्ज 3.36 अरब डॉलर था। पिछले साल अप्रैल तक भारत का श्रीलंका पर कुल कर्ज 85.93 करोड़ डॉलर था जो उसके कुल कर्ज का दो फीसदी है। इस तरह श्रीलंका के डिफॉल्टर होने से सबसे ज्यादा नुकसान इन्हीं तीन देशों का होगा।

विदेशी कर्ज के भुगतान से इनकार: श्रीलंका ने विदेशी कर्ज के भुगतान से इनकार किया है। यानी उसने एक तरह से खुद को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर श्रीलंका अभी डिफॉल्टर घोषित नहीं हुआ है। कोई देश डिफॉल्टर है या नहीं इसकी घोषणा क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां करती हैं। जानकारों का कहना है कि डिफॉल्टर होने का मतलब है यह है कि आप निर्धारित तिथि तक कर्ज नहीं चुका पाए। यह एक तरह से दिवालिया होने की शुरुआत है। कई बार ऐसा होता है कि देशों के पास इसके अलावा कोई रास्ता नहीं बचता।

श्रीलंका ने अंतिम उपाय के तौर पर यह फैसला किया है। विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो चुका है और देश 70 साल में सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है। आईएमएफ का कहना है कि श्रीलंका की स्थिति गंभीर है। अनुमानों के मुताबिक देश पर करीब 35 अरब डॉलर का कर्ज है और इसमें से सात अरब डॉलर का भुगतान जल्दी किया जाना है। मंगलवार को ही देश सेंट्रल बैंक के गवर्नर पी. नंदलाल वीरसिंघे ने कहा कि हमें जरूरी चीजों के आयात पर फोकस करने की जरूरत है और विदेशी कर्ज को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए।

क्यों हुई ऐसी हालत: मूडीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी के अंत तक श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 2 अरब डॉलर था जो दो महीने के आयात के खर्च से भी कम है। विदेशी मुद्रा भंडार के कम होने से सरकार ने आयात पर पाबंदी लगा दी थी। इससे देश में फ्यूल, मिल्क पाउडर जैसी जरूरी चीजों की कमी हो गई और लोग सड़कों पर आ गए। महंगाई दोहरे अंकों में पहुंच गई है। रूस-यूक्रेन लड़ाई से सप्लाई चेन प्रभावित हुई है जिससे पर्यटन पर निर्भर देश की इकॉनमी की हालत और खराब हो गई। कोरोना महामारी ने पहले ही श्रीलंका के टूरिज्म सेक्टर की कमर तोड़ दी थी। देश में ऑर्गेनिक खेती के प्रयोग ने फार्म सेक्टर को बुरी तरह प्रभावित किया और देश में खाद्यान्न की भारी कमी हो गई। 2.2 करोड़ की आबादी वाले इस देश में जरूरी चीजों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं और लोगों के सामने भूखों मरने की नौबत आ गई है।

चीन का कर्ज: मार्च के अंत में श्रीलंका का विदेशी भंडार 1.93 अरब डॉलर था जबकि इस साल उसे लगभग चार अरब डॉलर के विदेशी कर्ज का भुगतान करना है। इसमें जुलाई में मैच्योर होने वाला एक अरब डॉलर का इंटरनेशनल सॉवरेन बॉन्ड भी शामिल है। जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों का अनुमान है कि श्रीलंका की ग्रॉस डेट सर्विसिंग 2022 में 7 अरब डॉलर होगी और चालू खाता घाटा लगभग 3 अरब डॉलर होगा। श्रीलंका के इस हालत के लिए चीन से लिए गए भारी कर्ज को ही जिम्मेदार माना जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण श्रीलंका का टूरिज्म सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इसे देखते हुए श्रीलंका ने चीन से अपने कर्ज को रिशेड्यूल करने की अपील की थी लेकिन चीन ने इससे साफ इन्कार कर दिया था। चीन के कर्ज में फंसे कई दूसरे देशों की भी आर्थिक स्थिति डगमगा रही है। इनमें पाकिस्तान, मेडागास्कर, मालदीव और ताजिकिस्तान शामिल हैं।

डिफॉल्ट होने के बाद क्या होता है: इससे सभी आउटस्टेंडिंग सीरीज ऑफ बॉन्ड्स प्रभावित होंगे। इनमें ग्लोबल कैपिटल मार्केट्स में जारी किए गए बॉन्ड्स, गवर्नमेंट टु गवर्नमेंट क्रेडिट, कमर्शियल बैंकों और इंस्टीट्यूशनल लेंडर्स का साथ हुए फॉरेन करेंसी डिनॉमिनेटेड लोन एग्रीमेंट शामिल है। साथ ही सरकार और सरकारी संस्थाओं द्वाया किया जाने वाला भुगतान भी प्रभावित होगा। किसी देश के डिफॉल्ट करने पर उसे बॉन्ड मार्केट से पैसा उठाने से रोका जा सकता है। खासतौर से तब तक के लिए जब तक कि डिफॉल्ट का समाधान नहीं हो जाता और निवेशकों को भरोसा नहीं हो जाता कि सरकार भुगतान करना चाहती है और उसके पास क्षमता भी है। बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के एक सॉवरेन डेट डेटाबेस के मुताबिक 1960 के बाद से 147 सरकारों ने कर्ज के भुगतान में डिफॉल्ट किया है। कोविड-19 महामारी ने कई देशों को आर्थिक संकट में डाल दिया है। अर्जेंटीना, इक्वाडोर, लेबनॉन और जाम्बिया ने हाल में अपने डेट को रिस्ट्रक्चर करने की कोशिश की है।

उम्मीद की किरण: देशों के पास डिफॉल्ट होने की स्थिति में कई विकल्प होते हैं। कई बार कर्ज को रिस्ट्रक्चर किया जाता है। यानी कि इसकी ड्यू डेट को आगे बढ़ा दिया जाता है। इसी तरह करेंसी को ज्यादा किफायती बनाने के लिए इसका डिवैल्यूएट किया जाता है। डिफॉल्टर होने के बाद कई देश खर्च करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। उदाहरण के लिए अगर कोई देश कर्ज चुकाने के लिए अपनी करेंसी को डिवैल्यूएट करता है तो उसके प्रॉडक्ट्स एक्सपोर्ट के लिए सस्ते हो जाते हैं। इससे मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री का फायदा होता है जिससे इकॉनमी को बूस्ट मिलता है और कर्ज का भुगतान आसान हो जाता है।

Saturday, April 9, 2022

कन्या पूजन की क्या है विधि? आयु के हिसाब से करें कन्या पूजन।

नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। देवी भागवत पुराण में लिखा है कि कन्या पूजन के बिना नवरात्रि का पूजन पूर्ण नहीं होता है। कन्या पूजन के दौरान नौ कन्याओं और एक छोटे बालक को भोज कराने का चलन है। इन कन्याओं की आयु दो साल से दस साल के बीच होनी चाहिए। इन नौ कन्याओं को नौ देवियों का स्वरूप माना जाता है। वहीं, बालक को लांगुर का स्वरुप माना जाता है। मान्यता है कि कन्या भोज और पूजन से माता रानी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों के तमाम कष्टों को दूर करती हैं। शास्त्रों में उम्र के हिसाब से कन्या भोज कराने का महत्व बताया गया है। आइए जानें इसके बारे में...

उम्र के हिसाब से कन्या पूजन से जुड़ी मान्यताएं इस प्रकार हैं:- कहा जाता है कि दो साल की कन्या का पूजन करने से दरिद्रता दूर होती है। तीन साल की कन्या के पूजन से घर में सुख समृद्धि आती है और साथ ही धन-धान्य की कमी नहीं रहती। चार साल की कन्या का पूजन करने से घर की सारी समस्याओं का अंत और परिवार के सदस्यों का कल्याण होता है। पांच साल की कन्या का पूजन करने से व्यक्ति का रोग और व्याधि, दोनों दूर होते हैं। छ: साल की कन्या कालका देवी का रुप मानी जाती है। इसकी पूजा करने से विद्या और विजय की प्राप्ति होती है। सात साल की कन्या का पूजन करने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। आठ और नौ साल की कन्या साक्षात दुर्गा का रूप कहलाती है। इनका पूजन करने से असाध्य काम भी पूरे हो सकते हैं। दस साल की कन्या का पूजन करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है।

कन्या पूजन विधि।
वैसे तो कन्या पूजन, नवरात्रि के दौरान कभी भी किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए अष्टमी और नवमी तिथि को श्रेष्ठ माना गया है। कन्या पूजन करने के लिए कन्याओं को आमंत्रित करना चाहिए। घर आने पर फूलों से उनका स्वागत करें और पैरों को, थाल में पानी डालकर धुलवाएं। इसके बाद उन्हें सम्मानपूर्वक भोजन और प्रसाद खिलाएं। कन्या भोज से पहले मां दुर्गा को भोग लगाएं। कन्याओं को तिलक लगाएं, कलावा बांधें और पैर छू कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। इसके बाद दक्षिणा व सामर्थ्य अनुसार उपहार देकर सम्मानपूर्वक विदा करें।

Hollywood 10 साल तक ऑस्कर में शामिल नहीं हो पाएंगे विल स्मिथ, थप्पड़ कांड के बाद लगा प्रतिबंध।

Willsmith: हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ 10 साल तक ऑस्कर में शामिल नहीं हो पाएंगे। दरअसल, ऑस्कर में अमेरिका के मशहूर कॉमेडियन और प्रोजेक्टर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के चलते विल पर ये प्रतिबंध लगाया गया।

हॉलीवुड फिल्म अकादमी ने शुक्रवार को कहा कि उसके बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने ऑस्कर के मंच पर प्रोजेक्टर क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद विल स्मिथ को ऑस्कर समेत अपने किसी भी कार्यक्रम से 10 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज के अध्यक्ष डेविड रुबिन और मुख्य कार्यकारी डॉन हडसन ने बयान में कहा, 94वां ऑस्कर कई लोगों के जश्न मनाने लिए था, जिन्होंने पिछले साल अविश्वसनीय काम किया. लेकिन इस दौरान विल स्मिथ द्वारा किए गए अस्वीकार्य व्यवहार ने इन पर पानी फेर दिया।

Friday, April 8, 2022

क्या आप जानते है गायत्री मंत्र में क्या खास शक्ति है? आइए जानते हैं।

इस चित्र से आपको यह तो समझ आ गया होगा की गायत्री मंत्र से शरीर के कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कम्पन व असर होता है।

चलो सबसे पहले हम समझते है कोई मंत्र काम केसे करता है, वास्तव में मंत्र के सही और सटीक उच्चारण से वह कार्य करता है, जब हम कोई मंत्र बोलते है वह ध्वनि हमारे शरीर के अलग अलग भाग से उत्पन्न होती है व अलग अलग भाग को प्रभावित करती है। उदाहरण के तौर पर जब आप प्रणव यानी कि ॐ का उच्चारण करते है तो वह भी अलग अलग भाग से उत्पन्न हुआ प्रतीत होगा, तो वैसे ही इस चित्र के अनुसार गायत्री मंत्र भी शरीर के अलग अलग बिंदुओ को प्रभावित करता है।

दूसरी बात गायत्री मंत्र क्या है, यह जानना जरूरी है, यह वास्तव में सविता देवता का मंत्र है, मतलब इसकी ऊर्जा का संबंध सविता देवता से है, सविता देवता को ही सूर्य समझिए, सूर्य की शक्ति को सविता कहा गया है। तो जो कहते है की गायत्री मंत्र से कोई असर नहीं हुआ या ना कुछ खास महसूस हुआ तो उन्हें ये जानना बहुत जरूरी है कि इसका जप कब और केसे करे।

गायत्री मंत्र का जप दिन में होने वाली तीनों में से किसी भी संध्या के समय किया जा सकता है।

Thursday, March 31, 2022

क्या आप जानते हैं नर्मदा नदी के हर पत्थर में भगवान शिव क्यों वास करते है।

प्राचीनकाल में नर्मदा नदी ने बहुत वर्षों तक तपस्या करके ब्रह्माजी को प्रसन्न किया। प्रसन्न होकर ब्रह्माजी ने वर मांगने को कहा। नर्मदाजी ने कहा‌ ब्रह्मा जी! यदि आप मुझ पर प्रसन्न हैं, तो मुझे गंगाजी के समान कर दीजिए।


ब्रह्माजी ने मुस्कराते हुए कहा ’यदि कोई दूसरा देवता भगवान शिव की बराबरी कर ले, कोई दूसरा पुरुष भगवान विष्णु के समान हो जाए, कोई दूसरी नारी पार्वतीजी की समानता कर ले और कोई दूसरी नगरी काशीपुरी की बराबरी कर सके तो कोई दूसरी नदी भी गंगा के समान हो सकती है।'

ब्रह्माजी की बात सुनकर नर्मदा उनके वरदान का त्याग करके काशी चली गयीं और वहां पिलपिलातीर्थ में शिवलिंग की स्थापना करके तप करने लगीं। भगवान शंकर उनपर बहुत प्रसन्न हुए और वर मांगने के लिए कहा। नर्मदा ने कहा ’भगवन्! तुच्छ वर मांगने से क्या लाभ? बस आपके चरणकमलों में मेरी भक्ति बनी रहे।'

नर्मदा की बात सुनकर भगवान शंकर बहुत प्रसन्न हो गए और बोले - ’नर्मदे! तुम्हारे तट पर जितने भी प्रस्तरखण्ड (पत्थर) हैं, वे सब मेरे वर से शिवलिंगरूप हो जाएंगे। गंगा में स्नान करने पर शीघ्र ही पाप का नाश होता है, यमुना सात दिन के स्नान से और सरस्वती तीन दिन के स्नान से सब पापों का नाश करती हैं परन्तु तुम दर्शनमात्र से सम्पूर्ण पापों का निवारण करने वाली होगी। तुमने जो नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना की है, वह पुण्य और मोक्ष देने वाला होगा।’ 

भगवान शंकर उसी लिंग में लीन हो गए। इतनी पवित्रता पाकर नर्मदा भी प्रसन्न हो गयीं। इसलिए कहा जाता है ‘नर्मदा का हर कंकर शिव शंकर है।'

                 🔱☘️ !! हर हर महादेव !! 🔱☘️

Monday, March 28, 2022

संडे की छुट्टी में करें दिल्ली की 6 सबसे सस्ती मार्केट में शॉपिंग, जहां 100 रुपए में टॉप तो 200 में जींस।

रविवार का दिन सिर्फ और सिर्फ शॉपिंग का दिन होता है, अगर आप भी हमारी इस बात से सहमत हैं, तो इस बार दिल्ली की कुछ सबसे सस्ती जगहों पर शॉपिंग करने के लिए निकल जाएं। इन जगहों पर आपको टॉप से लेकर जींस तक सब कुछ बेहद किफायती दाम पर मिल जाएगा। आखिर आजकल की महंगाई के दौर में कौन पैसे नहीं बचाना चाहता? कभी हम सब्जी वाले से पांच दस रुपए कम कराने लगते हैं, तो कभी-कभी दुकानों पर मोल भाव करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, लोग जब कपड़े, जूते-चप्पल, ज्वेलरी आदि की खरीदारी करते हैं, तो ऐसे में उन्हें फैशन ट्रेंड वाली चीजों के साथ-साथ जितना हो सके उतना सस्ते में चीज खरीदनी पसंद होती है। अगर आप भी इस संडे शॉपिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो चलिए हम आपको दिल्ली की उन जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप कम से कम में हर एक सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

चांदनी चौक, दिल्ली - Chandni Chowk, Delhi
अगर आप दिल्ली रहते हैं, तो आपको एक बार चांदनी चौक जरूर जाना चाहिए। पुरानी दिल्ली में मौजूद ये सदियों पुरानी इमारतों और स्मारकों से घिरा हुआ है। यहां आप स्मृति चिन्ह, ज्वेलरी, बिजली के सामान, कपड़े, मसाले और हां जिसके लिए ये मार्केट फेमस है, उसके बारे में तो हम बताना भूल ही गए। यहां आप अपनी शादी की शॉपिंग भी कर सकते हैं, बढ़िया और फैशनेबल साड़ी से लेकर सूट तक आपको यहां सब कुछ एक अच्छे दाम में मिल जाएगा। बुक लवर्स के लिए भी ये एक बेहतरीन जगह है। नई सड़क पर आप किताबें और स्टेशनरी का सारा सामान ले सकते हैं।

जनपथ, दिल्ली - Janpath, Delhi।
जनपथ की मार्केट जिस सड़क पर मौजूद है, वहां काफी भीड़-भाड़ रहती है, जिस वजह से लोग इस बाजार को कभी नजरअंदाज नहीं कर पाते और हमारे हिसाब से करनी भी नहीं चाहिए। यहां की हर एक चीज आपको कम से कम रेट में मिल जाएगी, फिर चाहे वो जींस हो टॉप, बैग्स, ज्वेलरी हो। आप जितना चाहे उतना यहां मोल भाव कर सकते हैं। जनपथ की मार्केट एक सीधी गली है, जहां दाएं और बाएं तरफ कपड़ों के स्टॉल्स लगे हुए हैं।

सरोजिनी नागर, दिल्ली - Sarojini Nagar, Delhi।
सस्ते मार्केट की बता हो रही है, ऐसे में हम सरोजिनी नगर को कैसे भूल सकते हैं। दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध और किफायती मार्केट में से एक, इस जगह पर आप जितना चाहें उतना बार्गेनिंग कर सकते हैं। आपको यहां शोरूम और स्ट्रीट स्टॉल दोनों पर खरीदारी करने का मौका मिलता है। यहां आपको एक टॉप 100 रुपए में तो वहीं जीन्स 200 रुपए में मिल जाएगी। अगर फुटवियर की बात करें तो चप्पलें भी यहां 200 से 500 रुपए में आसानी से मिल सकती हैं। सोमवार को छोड़कर ये मार्केट पूरे हफ्ते खुलती है।

लाजपत नगर, दिल्ली - Lajpat Nagar, Delhi।
लाजपत नगर अपने फैशनेबल कपड़ों के लिए जाना जाता है। यहां आपको सस्ते से महंगे, हर तरह की शॉपिंग का मजा उठा सकते हैं। लाजपत नगर मेट्रो और बस से आसानी से पहुंचा जा सकता है। ये मार्केट महानगर में सबसे अधिक देखे जाने वाले बाजारों में से एक है। इस बाजार में आपको ट्रेंडी एक्सेसरीज़, कपड़े, जूते, बैग और डिज़ाइनर आइटम की एक लंबी लिस्ट देखने को मिल जाएगी। कोई चीज ऐसी नहीं है, जो आपको यहां नहीं मिल सकती। यहां भी आप हर कपड़े के साथ मोल भाव कर सकते हैं।

करोल बाग, दिल्ली - Karol Bagh, Delhi।
करोल बाग भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुका है। ये बाजार भी सरोजिनी और लाजपत से कम नहीं है। यहां आप महिलाओं के लिए डिज़ाइनर लहंगे, चूड़ा, ज्वेलरी और पुरुषों के लिए शेरवानी और और इंडो-वेस्टर्न से लेकर सब कुछ खरीद सकते हैं। यहां टेस्टी खानों का आप पूरा मजा ले सकते है। इसके अलावा, आप आर्य समाज रोड पर पुरानी किताबें भी खरीद सकते हैं। गफ्फार मार्केट में आपको टैंक रोड पर ब्रांडेड सामान के सस्ते डुप्लिकेट और कॉस्मेटिक्स से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक मिल जाएंगे। प्रसिद्ध झंडेवालान मंदिर इसके करीब है, आप खरीदारी करने से पहले वहां जा सकते हैं।

कमला नगर, दिल्ली - Kamla Nagar Market, Delhi।
छात्रों के लिए सबसे प्रसिद्ध हैंगऑउट में से एक, ये जगह कमला नगर मार्केट दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर के पास स्थित है। जंक ज्वैलरी और फंकी फुटवियर से लेकर कमाल की कुर्तियों तक, आपको एक ही जगह सब कुछ मिल सकता है, वो भी एकदम किफायती दाम पर।

मैं तो इंसानियत से मजबूर था तुम्हे बीच मे नही डुबोया" मगर तुमने मुझे क्यों काट लिया!

नदी में बाढ़ आती है छोटे से टापू में पानी भर जाता है वहां रहने वाला सीधा साधा1चूहा कछुवे  से कहता है मित्र  "क्या तुम मुझे नदी पार करा ...