Popular Posts

Tuesday, December 29, 2020

Vastu Tips जो बदल देंगे आपका जीवन, सुख- समृद्धि की होगी बरसात New Year 2021.

नई दुनिया : साल 2020 हमें अलविदा कह रहा है। साल 2020 में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरी दुनिया को खौफ में डाल दिया था जिसका असर आज भी पूरे संसार में है। ऐसे में आने वाले साल से सभी को बेहद उम्मीद है। नया साल 2021 (New Year 2021) का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई चाहता है कि नया साल उनके जीवन में खुशियों और समृद्धि की सौगात लेकर आए। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं वास्तु के कुछ टिप्स (Vastu Tips) जो आपके जीवन में धन, मान-सम्मान में वृद्धि और स्वास्थ्य लाभ लाएगा। ये आसान टिप्स अपनाकर आप अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।


सोने की आदत बदलिए।
1. उत्तर दिशा (North Direction) में सिर रखकर सोने से मैग्नेटिक इफेक्ट (Magnetic Effect) अवरुद्ध होकर बिगड़ जाएगा जिस कारण आपको नींद ठीक से नहीं आएगी। वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा में सिर करके सोने से नींद की समस्या होती है। इसके कारण आपको सिरदर्द हो सकता है।
2. वास्तु के अनुसार स्वस्थ जीवन (Healthy Life) एवं लंबी के लिए हमेशा अपना सिर दक्षिण में एवं पैर उत्तर दिशा की और करके सोना चाहिए। इस दिशा की ओर सिर करके सोने से व्यक्ति को धन, खुशी, समृद्धि एवं यश की प्राप्ति होती है।
3. पूर्व दिशा में सिर करके सोने से स्मृति, एकाग्रता एवं  स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है और मनुष्य का आध्यात्मिकता (Spirituality) के प्रति झुकाव बढ़ता है। वास्तु के अनुसार छात्रों को खासकर स्मृति और एकाग्रता बढ़ाने के लिए पूर्व दिशा में सिर करके सोना चाहिए।
3. वास्तु कहता है कि पश्चिम दिशा में सिर करके सोना भी ठीक है क्योंकि यह दिशा प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा और समृद्धि को बढ़ाती है।

सेहत से भरा भोजन करें।
1. वास्तु के अनुसार भोजन करने का उत्तम स्थान पश्चिम दिशा में है। घर की पश्चिम दिशा में बना डाइनिंग हॉल बेहद शुभ होता है। इस दिशा में भोजन करने से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न रहती हैं।
2. घर में उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा भोजन करने के लिए दूसरा विकल्प है।
3. ध्यान रहे, दक्षिण-पश्चिम दिशा में डाइनिंग रूम बिल्कुल नहीं होना चाहिए, इस दिशा में भोजन करने से शरीर में बीमारियां होती रहती है।
3. ये भी ध्यान दें कि भोजन कक्ष के सामने घर का मुख्य द्वार या शौचालय न हो नहीं तो आपसी कलह व मानसिक कष्ट बना रह सकता है।
4. वास्तु के मुताबिक पूर्व की ओर मुंह करके भोजन करने से दीर्घायु होने की संभावना बढ़ जाती है। पश्चिम की ओर मुंह कर के खाने से संपन्नता और समृद्धि आती है।
5. दक्षिण और उत्तर की ओर मुख करके भोजन बिल्कुल न करें। ये सेहत की दृष्टि से वास्तु सम्मत नहीं है।

पूजा की भी अपनी दिशा।
1. वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में पूजा की भी दिशा निश्चित है। घर या ऑफिस में पूजा का स्थान ईशान कोण में ही रखें। इससे परिवार में सुख- समृद्धि की वृद्धि होती है।
2. उत्तर दिशा धन प्राप्ति के लिए और पूर्व दिशा की ओर मुख करके की गई पूजा ज्ञान प्राप्ति के लिए बेहद चमत्कारिक लाभ देती है।
3. पूजन कक्ष में शुभ और सात्विक रंग जैसे हल्का हरा,पीला,जामुनी या क्रीम रंग का प्रयोग करें।
4. वास्तु में शंख का बहुत महत्व है इसलिए पूजा घर में शंख जरूर रहना चाहिए।
5. दक्षिण-पश्चिम की दिशा में पूजा कक्ष बिल्कुल न बनाएं।

No comments:

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know.

मैं तो इंसानियत से मजबूर था तुम्हे बीच मे नही डुबोया" मगर तुमने मुझे क्यों काट लिया!

नदी में बाढ़ आती है छोटे से टापू में पानी भर जाता है वहां रहने वाला सीधा साधा1चूहा कछुवे  से कहता है मित्र  "क्या तुम मुझे नदी पार करा ...