Popular Posts

Friday, October 8, 2021

Forbes India 2021 की नई लिस्ट जारी, जानें टॉप अमीरों के लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल।

फोर्ब्स इंडिया की रिच लिस्ट 2021 सामने आ गई है और रिलायंस इंडस्ट्रीज के एमडी और चेयरमैन मुकेश अंबानी ने फिर से अपना टॉप स्थान बरकरार रखा है। अंबानी लगातार 14 वें साल सबसे धनी भारतीय बने हुए हैं। वहीं अडानी ग्रुप के फाउंडर गौतम अडानी अब 74.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बता दें कि साल 2021 में अपनी कुल संपत्ति में 4 बिलियन डॉलर जोड़कर, अंबानी की कुल संपत्ति अब बढ़कर 92.7 बिलियन डॉलर हो गई है। फोर्ब्स इंडिया के अनुसार, उनके बाद इंफ्रास्ट्रक्चर टाइकून गौतम अडानी थे, जिन्होंने अपनी संपत्ति को तीन गुना बढ़ाकर 74.8 बिलियन डॉलर कर दिया है।

फोर्ब्स इंडिया के अनुसार, टॉप 100 सबसे अमीर लोगों ने पिछले 12 महीनों में 50% की वृद्धि देखी जिसमें- $ 257 बिलियन जोड़कर - $ 775 बिलियन का कलेक्टिव प्राइस हासिल किया। इसके अलावा, फोर्ब्स के अनुसार, 80% लिस्ट वालों ने अपनी लिस्ट में - 61 ने $ 1 बिलियन या उससे अधिक जोड़ा। जिंदल स्टील की मैट्रिआर्क सावित्री जिंदल टॉप 10 सबसे अमीरों में अकेली महिला हैं। जिन्होंने सातवें सबसे अमीर ($ 18 बिलियन) के रूप में अपना स्थान हासिल किया है। टॉप 100 में अन्य महिलाओं में शामिल हैं। किरण मजूमदार-शॉ (बायोकॉन) और लीना तिवारी (यूएसवी)

टॉप 10 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट।

1. मुकेश अंबानी ($92.7 बिलियन) - रिलायंस ग्रुप
2. गौतम अडानी ($74.8 बिलियन) - अडानी ग्रुप
3. शिव नादर (31 अरब डॉलर) - एचसीएल टेक्नोलॉजीज
4. राधाकिशन दमानी ($29.4 बिलियन)- डी-मार्ट
5. साइरस पूनावाला ($19 बिलियन) - सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
6. लक्ष्मी मित्तल (18.8 अरब डॉलर) - आर्सेलर मित्तल
7. सावित्री जिंदल ($18 बिलियन) - जिंदल ग्रुप
8. उदय कोटक ($ 16.5 बिलियन) - कोटक ग्रुप
9.पल्लोनजी मिस्त्री ($16.4 बिलियन) - शापूरजी पलोनजी ग्रुप
10. कुमार मंगलम बिड़ला (15.8 अरब डॉलर) - आदित्य बिड़ला ग्रुप

भारत की महामारी ने राष्ट्र को गंभीर आर्थिक तनाव दिया है, वहीं इसमें कई नए चेहरों को टॉप 100 सबसे अमीर लिस्ट में एंट्री करने में सक्षम बनाया है। इसके अलावा, COVID टेस्ट डायग्नोस्टिक्स सीरीज में वृद्धि के साथ डॉ लाल पैथलैब्स ने अपनी कमाई को दोगुना कर दिया- इसके कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद लाल के अभिजात वर्ग में पदार्पण के लिए रास्ता बना। अन्य दो नए चेहरे लौटे हैं - लोढ़ा ग्रुप के फाउंडर मंगल प्रभात लोढ़ा और अपोलो अस्पताल एंटरप्राइज के अध्यक्ष प्रताप रेड्डी। फोर्ब्स द्वारा पिछले वर्ष की तुलना में $1.94 बिलियन - ग्यारह की कट-ऑफ निर्धारित की गई है।

जिस लड़की को दीपक चाहर ने घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया, जानें कौन हैं, बहन मालती ने किया खुलासा।

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मैच में भले ही सीएसके की टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन चेन्नई के गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) के लिए यह दिन काफी यादगार वाला रहा। दरअसल मैच के बाद दीपक ने स्टेडियम में बैठी अपनी गर्लफ्रेंड को सरेआम सबके सामने प्रपोज किया और अंगूठी भी पहनाई। जिसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड ने यस कहकर दीपक के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया।

 सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जैसे ही दीपक ने गर्लफेंड को प्रपोज किया वैसे ही सभी ये जानने में लग गए कि आखिर में यह खूबसूरत लड़की कौन है। दरसअल लोगों को लगा कि दीपक ने जिसे अपना जीवनसाथी चुना है वो विदेशी है।

ऐसे में दीपक की बहन मालती (Malti Chahar) ने सोशल मीडिया पर दीपक और उनकी गर्लफ्रेंड की तस्वीर शेयर की और अपनी होने वाली भाभी के बारे में खुलासा किया। दीपक की बहन मालती ने लड़की के नाम का खुलासा किया और लिखा कि, यह विदेशी नहीं बल्कि हमारे देश की ही है, इनका नाम 'जया भारद्वाज', और दिल्ली की लड़की है।
मालती ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'और मेरे भाई ने हासिल कर लिया, लो मिल गई भाभी, वह जया भारद्वाज (Jaya bhardwaj हैं और वह विदेशी नहीं हैं ... दिल्ली की लड़की है।
ईश्वर की आप दोनों पर कृपा हो'।
बता दें कि  जया भारद्वाज दिल्ली में एक कॉर्पोरेट फर्म में काम करती हैं और वह बिग बॉस' फेम सिद्धार्थ भारद्वाज (Sidharth Bharadwaj) की बहन हैं।

Wednesday, October 6, 2021

रामानंद सागर के ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का हुआ निधन, टीवी जगत में शोक की लहर।

फिल्म जगत के लिये साल 2021 काफी खराब रहा है, क्योंकि इस साल कई महान हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभी हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम घनश्याम नायक के अचानक निधन के बाद इंडस्ट्री ने एक और रत्न खो दिया है। आपको बता दें कि अभी पूरा बॉलीवुड इस सदमे से उबरा भी नही था कि एक और खबर ने सबको सदमे में डाल दिया। दरअसल अभी मिली जानकारी के मुताबिक रामानंद सागर की ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार रात मुंबई में निधन हो गया, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद त्रिवेदी काफी समय से बीमार थे और दिल का दौरा पड़ने तथा कई अंगों के काम नहीं करने के चलते उनका निधन हो गया।

आपको बता दें कि अरविन्द त्रिवेदी 82 वर्ष के थे, एक न्यूज के मुताबिक, अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने अपने चाचा के निधन की पुष्टि की, उन्होंने बताया कि वह पिछले कई साल से बीमार चल रहे थे, पिछले 3 साल से उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब रहने लगी थी, उन्हें इस दौरान कई बार अस्पताल में भी भर्ती रहना पड़ा था, एक महीने पहले ही वो अस्पताल से घर लौटे थे, मंगलवार रात 9.30 बजे करीब उन्हें दिल का दौरा पड़ा, उन्होंने कांदिवली स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली,  अरविंद त्रिवेदी को रावण की भूमिका निभाने के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है, उन्होंने कई पॉपुलर गुजराती फिल्मों में काम किया है, उनका करियर गुजराती सिनेमा में 40 साल तक चला, उन्होंने ‘रामायण’ के अलावा टीवी के एक और पॉपुलर शो ‘विक्रम और बेताल’ में भी अपनी अदाकारी दिखाई थी, उन्होंने हिंदी और गुजराती सहित करीब 300 फिल्मों में भी काम किया, दिवंगत अभिनेता ने कई सामाजिक और पौराणिक फिल्मों में भी अभिनय किया था।

भारतीय सिनेमा में एक सफल करियर के अलावा, अरविंद त्रिवेदी 1991 से 1996 तक संसद सदस्य भी थे, उन्हें साबरकांठा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीत कर आए थे। सेंसर बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन के अध्यक्ष पद से फिल्म निर्माता विजय आनंद के इस्तीफे के बाद अरविंद त्रिवेदी इसके कार्यकारी अध्यक्ष बने थे, पिछले साल लॉकडाउन के दौरान कल्ट टीवी शो ‘रामायण’ को फिर से दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था और इसे लोगों ने खूब पसंद किया था, दूरदर्शन द्वारा इस एपिक शो को फिर से शुरू करने के बाद से शो के सभी कलाकार फिर से चर्चा में आ गए और उनमें से कई ट्विटर से जुड़ गए, अपने पूर्व ‘रामायण’ के सह-कलाकारों अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया के ट्विटर पर आने के बाद अरविंद त्रिवेदी भी ट्विटर पर आए थे।

Tuesday, October 5, 2021

अरबपतियों की लिस्ट से एक पायदान नीचे खिसके मार्क जुकरबर्ग जाने पहुंचे कितने स्थान पर।

नई दिल्ली: विश्व की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का करीब  6 घंटे तक सर्वर डाउन रहा। इससे फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग को 7 बिलियन डॉलर यानी करीब 52 हजार करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। इसके बाद वे अरबपतियों की लिस्ट में एक पायदान नीचे खिसक गए हैं।

आपको जान कर हैरानी होगी की फेसबुक की सेवाएं सोमवार रात को बंद हो गई और ये सुबह 4 बजे के आसपास ठीक होने लगीं। इस दौरान फेसबुक के सहायक Instagram और Whatsapp की सेवाएं भी 7 घंटे तक बाधित रही। अब फिर से इन एप्स ने अपना काम करना शुरू कर दिया है।

मार्क जुकरबर्ग अरबपतियों की लिस्ट में निचले पायदान पर खिसके
फेसबुक के सर्वर डाउन होने के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में फेसबुक के शेयरों में भारी गिरावट हुई। एक ही दिन में इसके शेयर 5 फीसदी गिर गए। मध्य सितंबर ये अब तक ये शेयर 15 फीसदी तक गिर चुके हैं। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक फेसबुक को हुए नुकसान की वजह से मार्क जुकरबर्ग का नेटवर्थ घटकर 120.9 बिलियन डॉलर रह गया है, जिसके बाद वो बिल गेट्स से नीचे 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। जुकरबर्ग का पहले इस लिस्ट में चौथा स्थान था। इस साल 13 सितंबर से अब तक उनके नेटवर्थ में 19 बिलियन डॉलर की गिरावट आ चुकी है।

Whistleblower ने लगाया फेसबुक पर आरोप।
13 सितंबर को वॉल स्ट्रीट जर्नल ने ने इंटरनल डॉक्युमेंट्स के आधार पर एक सीरीज पब्लिश की, जिसमें खुलासा किया गया कि फेसबुक अपने सभी प्रोडेक्ट के बारे में अच्छे से जानता था। इनमें इंस्टाग्राम पर युवा लड़कियों की मेंटल हेल्थ को होने वाले नुकसान और मिस इंफॉर्मेशन की घटनाएं शामिल थीं। ये खुलासा सोमवार को Whistleblower ने किया। इसके जवाब में फेसबुक ने इस बात पर जोर दिया है कि राजनीतिक ध्रुवीकरण सहित उसके प्रोडेक्ट का सामना करने वाले मुद्दे जटिल हैं और ये सब केवल टेक्नॉलॉजी की वजह से नहीं हुआ है। फेसबुक के वैश्विक मामलों के उपाध्यक्ष निक क्लेग ने सीएनएन को बताया, 'मुझे लगता है कि लोगों की समझ के लिए ये जरूरी है कि यूएस में राजनीतिक ध्रुवीकरण के मुद्दों के लिए एक तकनीकी या तकनीकी स्पष्टीकरण होना चाहिए'।

जुकरबर्ग ने यूजर्स से मांगी माफी।
इस बीच, फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप को प्रभावित करने वाले सोशल मीडिया आउटेज के बाद फेसबुक के मुख्य कार्यकारी ने मंगलवार को माफी मांगी। फेसबुक पर एक पोस्ट में जुकरबर्ग ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वापस सामान्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'इस रुकावट के लिए क्षमा करें। मुझे पता है कि आप लोगों की केयर करते हैं और उनसे जुड़े रहने के लिए हमारी सेवाओं पर भरोसा करते हैं।

Thursday, September 30, 2021

कैप्टन अमरिंदर स‍िंह को नही रोक पाई कांग्रेस मिले बीजेपी के चाणक्य अमित शाह से। जाने क्या हुआ बात।

पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में चले आ रहे लम्बे विवादों के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक घंटे की बैठक की, जिससे उनके पाला बदलने की अटकलों को हवा मिली। बाद में, उन्होंने ट्वीट किया कि उन्होंने किसानों के मुद्दों पर चर्चा की।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमित शाह से मुलाकात के बाद कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने ट्वीट में बाताय कि शाह से किसान आंदोलन को लेकर चर्चा हुई और उनसे कानूनों को निरस्त करने व एमएसपी की गारंटी के साथ-साथ पंजाब को समर्थन देने के साथ संकट को तत्काल हल करने का आग्रह किया।

बैठक के बाद कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि अमरिंदर सिंह शाह के साथ प्रधानमंत्री से मिलने के लिए निकले थे। लेकिन इन रिपोर्टों में कोई सच्चाई नहीं थी। याद दिला दें कि अमरिंदर सिंह ने इस महीने की शुरुआत में विधायकों के एक वर्ग द्वारा एक साल के विद्रोह के बाद राज्य के शीर्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके विरोधियों में क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू मुख्य रूप से शामिल थे।

राज्य में कांग्रेस के सबसे बड़े जन नेता के रूप में देखे जाने वाले अमरिंदर सिंह ने बेहद परेशान होकर कहा कि सिद्धू के साथ लड़ाई में कांग्रेस नेतृत्व द्वारा उन्हें तीन बार “अपमानित” किया गया। आगे क्या होता हैं देखना होगा।

आइए जानते है कौन है दुनिया का सबसे बड़ा दाढ़ी रखने वाली महिला।

खूबसूरती की बात करे तो आप सभी के नजरो के सामने अलग अलग अभिनेत्रियां का नाम आएगा जैसे एश्वर्य रॉय, दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत आदि के चेहरे ही आयेंगे। यदि किसी लड़की का रंग सांवला हो या किसी के चेहरे पर थोड़े बाल हो तो कुछ लोग उन्हें सुंदर नही मानते। कुछ लोगो ने खूबसूरती की अपनी ही परिभाषा बनाई हुयी है। लेकिन आज के इस आधुनिक समाज में खूबसूरती की परिभाषा एक ऐसी लड़की के बारे में बता के करने वाले है जिसके चेहरे पर पुरुषो की तरह ही दाढ़ी आती है। रिसर्च में पाया गया है की चौदह महिलाओ में से एक महिला ऐसी होती है जिसका शरीर पुरुष की तरह होता है। ब्रिटेन में रहने वाली इस महिला का नाम हरिनाम कौर है। जिसके चेहरे पर दाढ़ी होने पर भी वे बेहद खुबसूरत दिखती है।

दाढ़ी के कारण इनका नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज़ हो चुका हैं। सोशल मीडिया पर इनके पोस्ट हमेशा वायरल होते रहते हैं। देखा जाए तो हरिनाम एक सफ़ल सोशल मीडिया स्टार और मॉडल हैं। इसके अलावा वो एक मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। उनकी तस्वीरें कई जगह छपती हैं। लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आतुर रहते हैं।

आज भले ही हरिनाम कौर सफ़ल महिला हैं, मगर एक समय दाढ़ी के कारण ये काफ़ी परेशान रहती थीं। लोग उन्हें हेय दृष्टि से देखा करते थे। दाढ़ी के कारण ये सार्वजनिक जगह पर जाने से कतराती थी। आज अपनी कमज़ोरी को ही इन्होंने ताक़त बना लिया है। हरिनाम कौर जब बारह वर्ष की थीं तभी उन्हें पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम नाम की एक बीमारी थी।

इसके कारण शरीर के बाल अन्य लड़कियों के मुकाबले ज़्यादा बढ़ने लगे। चेहरे पर दाढ़ी होने कारण इन्हें बहुत कुछ सहन करना पड़ा। क्लास में लड़कियां इनका मज़ाक उड़ाती थी। स्कूल में इन्हें बहुत परेशान किया गया। स्कूल के अलावा पड़ोसी, रिश्तेदार, सभी हरिनाम का मज़ाक उड़ाते थे।

साड़ी को Smart Dress नहीं मानने वाले रेस्टोरेंट ‘Aquila’ पर लगा ताला, हुई कानूनी कार्रवाई।

नई दुनिया: साड़ी को स्मार्ट ड्रेस नहीं मानने वाले दक्षिण दिल्ली के रेस्टोरेंट ‘अकीला’ (Restaurant Aquila) पर अब ताला लग गया है। रेस्टोरेंट बिना मान्‍य लाइसेंस के चल रहा था। प्रशासन ने पहले नोटिस जारी किया था, इसके बाद यह कार्रवाई की गई। बता दें कि ‘अकीला’ के स्टाफ ने पिछले हफ्ते साड़ी पहनकर आई एक महिला को एंट्री देने से इनकार कर दिया था। उसका कहना था कि साड़ी स्मार्ट ड्रेस में नहीं आती।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) के महापौर मुकेश सूर्यन ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि ‘अकीला’ रेस्टोरेंट को फिलहाल बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ‘अकीला’ नाम का यह रेस्तरां बिना वैध लाइसेंस के चल रहा था। उसे हमने बंद किए जाने का नोटिस जारी किया था। इसके बाद अब वह बंद हो गया है। यह रेस्टोरेंट मंजूरी लिए बिना चल रहा था। लिहाजा, हम दिल्ली नगर निगम (DMC) अधिनियम के तहत जुर्माना लगाने के प्रावधान सहित अन्य कार्रवाई की संभावना को भी तलाश रहे हैं।

जमीन पर अवैध कब्जे का भी लगा आरोप।
SDMC के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि एंड्रूज गंज के अंसल प्लाजा में स्थित अकीला रेस्टोरेंट को बंद करने का नोटिस 24 सितंबर को जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि क्षेत्र के लोक स्वास्थ्य निरीक्षक ने 21 सितंबर को जांच में पाया कि प्रतिष्ठान बिना स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस के अस्वच्छ स्थिति में चल रहा था। इतना ही नहीं, रेस्टोरेंट ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा भी किया है।

Notice में कही थी ये बात।
एसडीएमसी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया, 'लोक स्वास्थ्य निरीक्षक ने 24 सितंबर को फिर से स्थल का निरीक्षण किया और पाया कि उसी स्थिति में व्यवसाय चल रहा था. आपको यह नोटिस मिलने के 48 घंटे के भीतर व्यवसाय बंद करने का निर्देश दिया जाता है और ऐसा नहीं करने पर बिना कोई नोटिस जारी किए सीलिंग सहित उचित कार्रवाई की जा सकती है’. इसके जवाब में अकीला के मालिक ने बताया कि उक्त व्यवसाय तत्काल बंद कर दिया गया है और उसे एसडीएमसी ट्रेड लाइसेंस के बिना नहीं चलाया जाएगा।

क्या है पूरा विवाद?
पिछले सप्ताह एक फेसबुक पोस्ट में एक महिला ने दावा किया था कि उसे ‘अकीला’ रेस्टोरेंट में केवल इसलिए एंट्री नहीं दी गई, क्‍योंकि वह साड़ी पहने हुई थी। महिला ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ हुई नोकझोंक का वीडियो भी पोस्ट किया था। वीडियो में एक कर्मचारी को यह कहते दिखाया गया था कि साड़ी स्मार्ट ड्रेस नहीं है। वहीं, रेस्टोरेंट का कहना था कि महिला ने उसके स्टाफ के साथ झगड़ा किया। उन्हें इंतजार करने को कहा गया था, क्योंकि उनके नाम पर रिजर्वेशन नहीं था। रेस्टोरेंट ने अपने बयान में कहा था कि मैनेजर ने ऐसा इसलिए कहा ताकि महिला वहां से जा सके और स्थिति को संभाला जा सके।

मैं तो इंसानियत से मजबूर था तुम्हे बीच मे नही डुबोया" मगर तुमने मुझे क्यों काट लिया!

नदी में बाढ़ आती है छोटे से टापू में पानी भर जाता है वहां रहने वाला सीधा साधा1चूहा कछुवे  से कहता है मित्र  "क्या तुम मुझे नदी पार करा ...