Popular Posts

Saturday, May 1, 2021

भारत ने किया अपनी 16 साल पुरानी नीति में बदलाव, विदेश से मिलने वाली हर मदद होगी स्वीकार।

कोरोना से निपटने के लिए भारत ने अपनी 16 साल पुरानी नीति में बदलाव कर दिया है। इस बदलाव के बाद से भारत ने विदेश से मिलने वाली मदद स्वीकार करना शुरू कर दिया है और ये बहुत जरूरी भी है, क्योंकि आपदा से निपटना है तो हर कोशिश करनी है। आज भी कई देशों से महत्वपूर्ण मदद बारत पहुंची है।  जब दुनिया को जरूरत थी तो भारत ने मदद भेजी। इसलिए आज मुश्किल की घड़ी में भारत के साथ दुनिया खड़ी हो रही है। अमेरिकी वायुसेना का विमान सी 5 एम सुपर गैलेक्सी और सी 17 ग्लोबमास्टर मेडिकल सप्लाई लेकर दिल्ली पहुंचे। ऑक्सीजन सिलेंडर, रेग्यूलेटर, मास्क, ऑक्सीमीटर्स समेत कई जरूरी सामान अमेरिका ने भेजे हैं। अमेरिका सरकार अभी और कई खेप भारत भेजेगी।

आयरलैंड, रोमानिया से मदद।
 यूरोप के कई देश भारत के साथ आ रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान आयरलैंड ने भी मदद भेजी है। आयरलैंड से 700 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 365 वेंटिलेटर भारत पहुंचे।  वहीं रोमानिय ने भारत को 80 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर और 75 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे हैं।

साथ खड़ा ब्रिटेन।
कोरोना संकट में ब्रिटेन भी कर रहा है भारत की मदद। ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे भारत के लिए इंग्लैंड ने तीन ऑक्सीजन जेनरेशन यूनिट भेजी। जिसके जरिए 500 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट का उत्पादन किया जा सकेगा। इसके अलावा ब्रिटेन पहले ही कह चुका है कि जल्दी ही वहां से 600 मेडिकल उपकरण आएंगे।
 
जापान ने बढ़ाया मदद का हाथ।
कोरोना के खिलाफ जंग में जापान ने भी मदद का हाथ बढ़ाया हा। जापान जल्दी ही 300 ऑक्सीजन जेनरेटर और 300 वेंटिलेटर भारत भेजेगा। खबर है कि कोरोना संकट के बीच भारत ने अपनी 16 साल पुरानी नीति भी बदली है।  इस बदलाव के बाद उसने विदेश से मिलने वाले उपहार, दान और सहायता को स्वीकार करना शुरू किया है।  ये भी खबर है कि चीन से भी चिकित्सा उपकरण खरीदने का फैसला किया है। भारत अब चीन से ऑक्सीजन से जुड़े उपकरण एवं जीवन रक्षक दवाएं खरीद सकता है। कोरोना महामारी की मार झेल रहे भारत की मदद के लिए 20 से ज्यादा देश आगे आ चुके हैं। वहां से मदद मिलना भी शुरू हो गई है।

No comments:

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know.

मैं तो इंसानियत से मजबूर था तुम्हे बीच मे नही डुबोया" मगर तुमने मुझे क्यों काट लिया!

नदी में बाढ़ आती है छोटे से टापू में पानी भर जाता है वहां रहने वाला सीधा साधा1चूहा कछुवे  से कहता है मित्र  "क्या तुम मुझे नदी पार करा ...