Popular Posts

Wednesday, August 26, 2020

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और भारत रत्न मदर टेरेसा का जन्म 1910 में आज ही के दिन हुआ था।

1910 में आज ही के दिन हुआ था नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और भारत रत्न मदर टेरेसा का जन्म। मदर टेरेसा जिन्हें रोमन कैथोलिक चर्च द्वारा कलकत्ता की संत टेरेसा के नाम से नवाज़ा गया है। उनका जन्म आन्येज़े गोंजा बोयाजियू के नाम से एक अल्बेनीयाई परिवार में उस्कुब, उस्मान साम्राज्य में हुआ था। मदर टेरसा रोमन कैथोलिक नन थीं, जिन्होंने 1948 में स्वेच्छा से भारतीय नागरिकता ले ली थी। आज संत मदर टेरेसा की 109वीं जयंती है। शांति दूत मदर टेरेसा ममता की मूरत थीं। 
दीन-दुखियों को गले लगाना और बीमार लोगों के चेहरे में मुस्कान लाने की कोशिश करना ही उनकी पहचान थी।
मदर टेरेसा कैथोलिक थीं, लेकिन उन्हें भारत की नागरिकता मिली हुई थी। उन्हें भारत के साथ साथ कई अन्य देशों की नागरिकता मिली हुई थी, जिसमें ऑटोमन, सर्बिया, बुल्गेरिया और युगोस्लाविया शामिल हैं। 
साल 1946 में उन्होंने गरीबों, असहायों की सेवा का संकल्प लिया था। निस्वार्थ सेवा के लिए टेरेसा ने  7 अक्तूबर 1950 में कोलकाता में 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की स्थापना की थी। उन्होंने 12 सदस्यों के साथ अपनी संस्था की शुरुआत की थी और अब यह संस्था 133 देशों में काम कर रही है। 133 देशों में इनकी लगभग 4501 सिस्टर हैं। 1981 में उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। अल्बानिया मूल की मदर टेरेसा ने कोलकाता में गरीबों और पीड़ित लोगों के लिए जो किया वो दुनिया में अभूतपूर्व माना जाता हैं। मदर टेरेसा अपनी मृत्यु तक कोलकाता में ही रहीं और आज भी उनकी संस्था गरीबों के लिए काम कर रही है। उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के साथ भारत रत्न, टेम्पटन प्राइज, ऑर्डर ऑफ मेरिट और पद्म श्री से भी नवाजा गया है। उनका कहना था, 'जख्म भरने वाले हाथ प्रार्थना करने वाले होंठ से कहीं ज्यादा पवित्र हैं'।
मदर टेरेसा को 1979 में  नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया, मदर टेरेसा ने प्राइज मनी लेने से इंकार कर दिया और कहा कि इसे भारत के गरीब लोगों में दान कर दिया जाए। उन्होंने गरीबों के इलाज और गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए ‘निर्मल हृदय’ और ‘निर्मला शिशु भवन’ के नाम से आश्रम खोले। आपको बता दें, अपने जीवन के अंतिम समय में मदर टेरेसा पर कई लोगों ने आरोप भी लगाए। उन पर गरीबों की सेवा करने के बदले उनका धर्म बदलवाकर ईसाई बनाने का आरोप लगाया गया। बता दें, लगातार गिरती सेहत की वजह से 5 सितंबर 1997 को उनकी मौत हो गई।

क्यों! जब हज हाउस बना तो सारे बुद्धिजीवी मौन थे, जब राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन हुआ तो सारे बुद्धिजीवी संविधान की दुहाई देने लगे।

मुस्लिम समुदाय के लोगों का एक 5 दिन का एक धार्मिक जलसा होता है, जो सऊदी अरब राज्य में होता है। इस जलसा में हर देश का मुस्लमान सीरकत होने आता है। यह यात्रा हर राज्य की राजधानी के एक विशेष जगह से शुरु होती है। जिसे हज हाउस कहते हैं। हज हाउस लगभग हर राज्य की राजधानी में उस राज्य के सरकार द्वारा बनाया गया है। जिसको बनाने में लगभग 50 से 60 करोड़ की लागत आया है। जिनमे से प्रमुख रूप से पटना का हज हाउस। अखिलेश यादव द्वारा बनवाया गया गाजियाबाद का हज हाउस। मुंबई का हज हाउस। भोपाल का हज हाउस। रांची हज हाउस। और केजरीवाल सरकार द्वारा बनाए जा रहे हज हाउस का निर्माण कार्य जारी है। तथा कोलकाता का हज हाउस है।
यह सभी हज हाउस सरकारी पैसों पैसे से बना है। बाकी समय बन्द रहता हैं। जब यह हज हाउस का निर्माण हुआ तो ओवैसी सहित किसी को भी भारत का संविधान क्यों नहीं याद आया कि सरकारी पैसे को या सरकारी जमीन को किसी धार्मिक कार्य के लिए किसी एक खास समुदाय के लिए खर्च करना बाबा साहब के संविधान का खुला उल्लंघन है। और सबसे आश्चर्य की बात यह लगा जब दिल्ली का मुख्यमंत्री केजरीवाल और उसका डिप्टी मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दोनों राम मंदिर पर सैकड़ों बार कह चुके हैं, कि पता नहीं क्यों लोग मंदिर की रट लगाए बैठे हैं। वहां तो यूनिवर्सिटी बना देना चाहिए लेकिन यह दोनों इस वक्त भारत का सबसे आलीशान हज हाउस का निर्माण करवा रहे हैं। अब ये यह नहीं कहते कि इस हज हाउस के जगह हम यूनिवर्सिटी, अस्पताल बना दे। कुछ हज हाउस और उसकी कीमत देखे।
गाजियाबाद का हज हाउस
गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा आजम खान के ड्रीम प्रॉजेक्ट हज हाउस का करीब ₹51 करोड़ की लागत से निर्माण कराया गया था। 4.3 एकड़ में बने इस हज हाउस में ग्राउंड प्लस 6 फ्लोर बनाए गए हैं, जिसमें 47 डॉरमेट्री हॉल और 36 वीआईपी कमरे भी शामिल हैं। इस हज हाउस में करीब 2000 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। यह हज हाउस पूरी सुविधाओं से लैस है, जिसका उद्घाटन सितंबर 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा किया गया था।

रांची का हज हाउस
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखण्ड की राजधानी रांची के कडरू में हज हाउस के उदघाटन के दौरान कहा कि झारखंड सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ सबके विश्वास जीतने में भरोसा रखती है। यह हज हाउस
55 करोड़ की लागत से तैयार।
भोपाल का हज हाऊस
भोपाल के सिंगारचोली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार दोपहर इसकी बुनियाद रखने जा रहे हैं। अगले साल के अंत तक यह बन जाएगा। 6 करोड़ 11 लाख की लागत से प्रस्तावित इस हज हाऊस में डेढ़ हजार हज यात्री ठहर सकेंगे।

मुंबई हज हाउस
दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के पास स्थित हज हाउस इसकी लागत का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिल पाया है।
नवा रायपुर में नया हज हाउस
नवा रायपुर में नया हज हाउस एयरपोर्ट से लगभग एक किमी की दूरी पर स्थित 3 एकड़ जमीन पर 14 करोड़ की लागत से सर्वसुविधायुक्त हज हाउस का निर्माण हुआ है।

दिल्ली हज हाउस
दिल्ली सरकार ने लगभग एक दशक के बाद, द्वारका सेक्टर 22 में हज हाउस बनाने के लिए कम से कम 93.47 करोड़ रुपये की लागत से हज हाउस का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस हज हाउस में केंद्र के वातानुकूलित घर में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी, जिनमें पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग डोरमेट्री, वीआईपी सुइट, इमिग्रेशन काउंटर, प्रार्थना हॉल, रसोई और डाइनिंग हॉल शामिल हैं।
कोलकाता का हज हाउस
कोलकाता का हज हाउस की लागत 100 करोड़ रुपए बताई गई है।
Executive Officer,
West Bengal Haj Committee,
Haj House (Baitul Hujjaj),
26-B, Dilkhusha Street, Park Circus
KOLKATA - 700 017
West Bengal.
यह लेेेख किसी की भावनाओंं को आहत करने के लिए नहीं लिखी गई हैं। इस लेेख का एक मात्र उद्देश्य है। आम जनता को इन नेेेेताओ की दोहरी राजनीतिि को समाज के सामने लाना है। भारत में 135 करोड़ जनता है। जिसमे से 100 करोड़ से ज्यादा हिंदू हैं। आखिर क्यों 
मुस्लिमो को खुश करने के लिए 100 करोड़ से ज्यादा हिंदू आे को अपनानित करते हैं। यह नेता।

Saturday, August 22, 2020

वह संजीवनी तो नही है जिसकी खोज हो रही हैं, पर यह भी किसी संजीवनी से कम नही है।

इस संजीवनी को पत्थर चट्टी, गरुड़ पंजा, हत्था जड़ी, लक्ष्मण बूटी आदि नामों से जाना जाता हैं। अक्सर आपलोगों ने इस पौधे को धार्मिक स्थल या मेलों में बिकते हुए देखा होगा। जब आप उनसे पूछेगे की यह क्या हैं। तो एक ही जवाब आएगा "संजीवनी" वैसे यह वह संजीवनी तो नही है जिसकी खोज हो रही हैं। पर यह भी किसी संजीवनी से कम नही इस पर और अधिक शोध की आवश्यकता है। पत्थरों अथवा चट्टानों पर उगने वाली यह वनस्पति गर्मी के दिनों में सूखकर सिकुड़ जाती है, और वर्षा होते ही पुनः पूर्णतः हरी हो जाती है।

इसके इसी गुण के कारण यह लम्बे समय से वैज्ञानिकों और जनसामान्य के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुयी है। सूखने के बाद पुनः हरा हो जाने के विलक्षण गुण के कारण ही इसे जनसामान्य "संजीवनी बूटी" भी कहा जाता हैं। अन्य पौधों कि तरह यह वनस्पति पानी में डालने से न सिर्फ हरी ही हो जाती है बल्कि पुनः जीवित भी हो जाती है और अनुकूल वातावरण उपलब्ध होने पर बढ़ने (उगने) भी लगती है। पत्थरों के ऊपर उगने के कारण तथा पथरी के रोग में उपयोगी होने के कारण स्थानीय आदिवासी इस वनस्पति को "पत्थरचट्टी" के नाम से भी जानते है। सूखने पर बंद हाथ की मुट्ठी जैसी प्रतीत होने के कारण मध्य प्रदेश के स्थानीय लोग इसे "हत्था जड़ी" के नाम से भी जानते हैं। पक्षी के पंजों जैसे प्रतीत होने वाले इसके शल्कपत्र युक्त पत्तों के कारण कुछ लोग इसको "गरुड़ पंजा" भी कहते है।

ग्रामीण व आदिवासी लोग इसके पौधों को सुखाकर शहरों में अथवा धार्मिक स्थलों या मेलों में बेचने हेतु लाते हैं। सूखे हुए पौधों को पानी में कुछ देर रखते ही वो हरे हो जाते हैं और लोग कौतुहलवश आकर्षित होकर इसको खरीदकर घर में सजाने हेतु ले जाते हैं। लोगो को लुभाने के लिए इसको "रामायण वाली दुर्लभ संजीवनी" के नाम से भी बेचते हैं। जैसा कि उपर्युक्त है कि इस वनस्पति को स्थानीय लोग मूत्राशय कि पथरी के लिए उपयोग करते हैं। इसके साथ ही इसका उपयोग यकृत व गुर्दों के अन्य रोगों में भी उपयोग किया जाता है।


सामान्यतः इसका प्रयोग गर्मी से होने वाले रोगों जैसे नकसीर, जलन, घमौरी, लू लगना आदि में किया जाता है। इसके साथ ही महिलाओं के मासिक धर्म सम्बन्धी विकारों में भी यह बहुत उपयोगी है। यह पेट के रोगों के लिए भी लाभदायक है।

आपके क्षेत्र में इसे किस नाम से जानते है इससे जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो अवश्य साझा करें।

क्या आप जानते हैं, अकबर महान को जीवनदान देने वाली, महाराणा प्रताप की भतीजी बाईसा किरणदेवी की महानता।

अकबर की महानता का गुणगान तो कई इतिहासकारों ने किया है, लेकिन अकबर की ओछी हरकतों का वर्णन बहुत कम इतिहासकारों ने किया है। अकबर अपने गंदे इरादों से प्रतिवर्ष दिल्ली में नौरोज़ का मेला आयोजित करवाता था। नौरोज़ का शाब्दिक अर्थ होता है "नया दिन" ईरानी नववर्ष का नाम है, जिसे फारसी नया साल भी कहा जाता है। और मुख्यतः ईरानियों द्वारा दुनिया भर में मनाया जाता है। लेकिन अकबर हर रोज अपना नया साल मानता था। अकबर का नौरोज़ का मेला आप सब में से लगभग हर एक लोगों  को पता है। इसमें पुरुषों का प्रवेश निषेध था।

अकबर इस मेले में महिला की वेष-भूषा में जाता था। और जो महिला उसे मंत्र मुग्ध कर देती थी। उसे दासियाँ छल कपट से अकबर के सम्मुख ले जाती थी। एक दिन नौरोज़ के मेले में महाराणा प्रताप सिंह की भतीजी, छोटे भाई महाराज शक्तिसिंह की पुत्री मेले की सजावट देखने के लिए आई। जिनका नाम बाईसा किरणदेवी था।
उनका विवाह बीकानेर के राजा पृथ्वीराज जी से हुआ था। बाईसा किरणदेवी की सुंदरता को देखकर अकबर अपने आप पर क़ाबू नहीं रख पाया। और उसने बिना सोचे समझे दासियों के माध्यम से धोखे से ज़नाना महल में बुला लिया। जैसे ही अकबर ने बाईसा किरणदेवी को स्पर्श करने की कोशिश की। किरणदेवी ने कमर से कटार निकाली और अकबर को ऩीचे पटक कर उसकी छाती पर पैर रखकर कटार गर्दन पर लगा दी। और कहा 
नींच अधर्मी, तुझे पता नहीं मैं उन महाराणा प्रताप की भतीजी हूँ। जिनके नाम से तेरी नींद उड़ जाती है। बोल तेरी आख़िरी इच्छा क्या है। अकबर का ख़ून सूख गया।


कभी सोचा नहीं होगा कि सम्राट कहलाने वाला अकबर आज एक राजपूत बाईसा के चरणों में होगा। अकबर बोला: मुझसे पहचानने में भूल हो गई। मुझे माफ़ कर दो देवी। इस पर किरण देवी ने कहा। आज के बाद दिल्ली में नौरोज़ का मेला नहीं लगेगा।और किसी भी नारी को तुम परेशान नहीं करोगे। अकबर ने हाथ जोड़कर कहा आज के बाद कभी मेला नहीं लगेगा। उस दिन के बाद कभी मेला नहीं लगा। इस घटना का वर्णन गिरधर आसिया द्वारा रचित सगत रासो में 632 पृष्ठ संख्या पर दिया गया है। बीकानेर संग्रहालय में लगी एक पेटिंग में भी इस घटना को एक दोहे के माध्यम से बताया गया है।

किरण सिंहणी सी चढ़ी उर पर खींच कटार !
भीख मांगता प्राण की अकबर हाथ पसार !!

अकबर की छाती पर पैर रखकर खड़ी वीर बाला किरन का चित्र आज भी जयपुर के संग्रहालय में सुरक्षित रखा गया है। आप सब जा के देख सकते है। अब ऐसे इतिहासकार के बारे में क्या कहा जा सकता हैं। जो राजा महाराणा प्रताप के नाम से काप जाता हो। उनकी भतीजी ने उसे जीवनदान दिए हो ऐसे राजा को महान बता कर देश को मूर्ख बनाया जा सकता है। लेकिन झूठ कभी सच नहीं हो सकता।

Tuesday, August 18, 2020

बारिश की पूर्व सूचना देता है, कानपुर का जगन्नाथ मंदिर। जाने क्या है रहस्य।

आपको ताजमहल अजूबा लगता है, तो यह जानकर आश्चर्य होगा कि हमारे उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसा मंदिर है बारिश की पूर्व सूचना देता है। और बारिश के पूर्व ही मंदिर के छत टपकाने लगता है जो अवदात कराता है कि अब बारिश आने वाली है। जिसको देखकर किसान अपने हल को लेकर खेत में निकाल जाता है खेत की जुताई करने के लिए जिससे बारिश होने के बाद खेती की जा सके। हम बात कर रहे है कानपुर का जगन्नाथ मंदिर की। क्या आप कल्पना कर सकते हैं किसी ऐसे भवन की जिसकी छत चिलचिलाती धूप में टपकने लगे बारिश की शुरुआत होते ही जिसकी छत से पानी टपकना बंद हो जाए।
ये घटना है तो हैरान कर देने वाली लेकिन सच है। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक नगरी कहे जाने वाले कानपुर जनपद के भीतरगांव विकास खंड से ठीक तीन किलोमीटर की दूरी पर एक गांव है बेहटा यहीं पर है धूप में छत से पानी की बूंदों के टपकने और बारिश में छत के रिसाव के बंद होने का रहस्य यह घटनाक्रम किसी आम ईमारत या भवन में नहीं बल्कि यह होता है, भगवान जगन्नाथ के अति प्राचीन मंदिर में। छत टपकने से हो जाती है बारिश की आभास ग्रामीण बताते हैं, कि बारिश होने के छह-सात दिन पहले मंदिर की छत से पानी की बूंदे टपकने लगती हैं, इतना ही नहीं जिस आकार की बूंदे टपकती हैं उसी आधार पर बारिश होती है।

अब तो लोग मंदिर की छत टपकने के संदेश को समझकर जमीनों को जोतने के लिए निकल पड़ते हैं।हैरानी में डालने वाली बात यह भी है कि जैसे ही बारिश शुरु होती है छत अंदर से पूरी तरह सूख जाती है।
वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए रहस्य -
मंदिर की प्राचीनता व छत टपकने के रहस्य के बारे में मंदिर के पुजारी बताते हैं, कि पुरातत्व विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक कई दफा आए लेकिन इसके रहस्य को नहीं जान पाए हैं अभी तक बस इतना पता चल पाया है कि मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य 11वीं सदी में किया गया
मंदिर की बनावट बौद्ध मठ की तरह है। इसकी दिवारें 14 फीट मोटी हैं, जिससे इसके सम्राट अशोक के शासन काल में बनाए जाने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। वहीं मंदिर के बाहर मोर का निशान व चक्र बने होने से चक्रवर्ती सम्राट हर्षवर्धन के कार्यकाल में बने होने के कयास भी लगाए जाते हैं। लेकिन इसके निर्माण का ठीक-ठीक अनुमान अभी तक कोई भी नहीं लगा पाया है।

भगवान जगन्नाथ का यह मंदिर अति प्राचीन है। मंदिर में भगवान जगन्नाथ बलदाऊ व सुभद्रा की काले चिकने पत्थरों की मूर्तियां विराजमान हैं प्रांगण में सूर्यदेव और पद्मनाभम की मूर्तियां भी हैं। जगन्नाथ पुरी की तरह यहां भी स्थानीय लोगों द्वारा भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली जाती है। लोगों की आस्था मंदिर के साथ गहरे से जुड़ी है लोग दर्शन करने के लिए दूर दूर से आते रहते हैं।

Monday, August 17, 2020

आर्माडिलो एक ऐसा स्तनधारि जीव है जिसका कोई भी खूंखार जानवर कुछ नहीं बिगड़ सकता।

आर्माडिलो अमेरिकी महाद्वीप में पाया जाने वाला एक स्तनधारी जीव है। जो बहुत चालक और फुर्तीला जीव है। यह जीव किसी भी खतरे को आसानी से भाप लेता है। और खतरे के अनुसार अपने शरीर को बना लेता है। इसके शरीर के ऊपरी परत काफी मजबूत होता है।


आर्माडिलो साउथ अमेरिका का सबसे विचित्र जीवो में से एक है, जो विपत्ति के समय अपने आप को समेट कर काफी छोटा कर लेता है।


"आर्माडिलो" दुनिया का एक ऐसा जीव है, जिसकी बाहरी त्वचा बुलेप्रूफ जैकेट के सामान होती है। जो खूंखार जानवरो से उसकी रक्षा करता है। और कोई भी खूंखार जानवर उसकी कोई छती नहीं पहुंचता।


Sunday, August 16, 2020

एक एपिसोड का कितना चार्ज करते है, द कपिल शर्मा शो के हास्य कलाकार खजूर।

इंडिया बेस्ट ड्रामेबाज़’ सीजन 2 से अपने करियर की शुरुआत करने वाले कार्तिकेय राज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। बिहार के पटना से आने वाले 12 साल के कॉमेडियन कार्तिक राज आपको तो याद ही होगा। टीवी चैनल के रियलिटी शो 'इंडिया बेस्ट ड्रामेबाज सीजन-2' के फाइनल में कार्तिक को कॉमिक रोल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। ये अवॉर्ड शो में मेहमान बनकर आए खुद कपिल शर्मा ने दिया था। कार्तिक की कॉमिक टाइमिंग को देखते हुए शो के जज साजिद खान और विवेक ऑबरॉय ने इनकी तुलना एक्टर गोविंदा तक से कर दी थी।

बिहार के पटना का रहने वाला 12 साल का वो लड़का जिसे ‘द कपिल शर्मा शो’ (The KapilSharma Show)ने नया नाम दिया था- खजूर। कपिल शर्मा शो का हिस्सा बनने से पहले खजूर को लोग उनके असल नाम कार्तिकेय राज (Kartikey Raj) से ही जानते थे। लेकिन साल 2016 में जब वे कपिल के नजरों में आए तो उनकी ना सिर्फ किस्मत बदली बल्कि टीवी की दुनिया में वो नन्हें हास्य कलाकार के रूप में भी ख्याति पाए।

 
मां है टेलर, पिता करते हैं 
जानकारी के मुताबिक, कार्तिक की मां कपड़े सिलतीं हैं जबकि पिता राजमिस्त्री (घर में बनाने वाले मजदूर) का काम करते हैं। मम्मी-पापा के अलावा कार्तिक की फैमिली में इनकी दो बहनें भी हैं, जो बिहार में पढ़ाई कर रही हैं।

आपको बता दें कि खजूर उर्फ कार्तिक राज की हर एक एपिसोड का चार्ज 1 से 2 लाख रुपया चार्ज करते है जो इस उम्र में आम लड़को की कमाई से कहीं ज्यादा है।

मैं तो इंसानियत से मजबूर था तुम्हे बीच मे नही डुबोया" मगर तुमने मुझे क्यों काट लिया!

नदी में बाढ़ आती है छोटे से टापू में पानी भर जाता है वहां रहने वाला सीधा साधा1चूहा कछुवे  से कहता है मित्र  "क्या तुम मुझे नदी पार करा ...