Popular Posts

Friday, January 29, 2021

सर्दियों में जरूर खाएं छुहारे, होंगे बहुत फायदे।

सर्दियों में शरीर में गर्मी बने रहे इसके लिए हम सभी बहुत सी चीजे खाते हैं। उसमें से एक ड्राईफ्रूट्स हैं। लेकिन ड्राईफ्रूट्स में अगर आप सिर्फ छुहारा का ही सेवन करते हैं तो आप ठंड और ठंड में होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं. छुहारा खजूर का सूखा रूप है। पौष्टिकता से भरपूर छुहारा गर्म तासीर का होता है इसलिए इसका उपयोगिता सर्दियों में ज्यादा होता है। छुहारे में काफी मात्रा में कैलिशियम, फाइबर, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें इसमें विटामिन A, C, E, K, B2, B6, नियासिन और थियामिन सहित कई विटामिन पाये जाते हैं। इसको दूध के साथ लेने से इसकी गुणवक्त्ता और बढ़ जाती है। 

1-छुहारा महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद हैं। सर्दी के दिनों में कई महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं, इसके लिए छुहारे फायदेमंद है। छुहारे खाने से मासिक धर्म खुलकर आता है और कमर दर्द में भी लाभ होता है।

2-आज कल बालों की समस्या बहुत बढ़ गई है। अगर आप इसे रोकना चाहिते हैं तो छुहारे का सेवन शुरू कर दें। इसमें मौजूद पैंटोफेनीक एसिड बालों को स्वस्थ बनाए रखने में काफी मददगार साबित होता है। यह बालों के लिए एक सुपर फूड का काम करता है।

3-बहुत से लोग बड़ी उम्र तक बिस्तर पर पेशाब करते हैं। या फिर बुढ़ापे जिन्हें पेशाब बार-बार आता हो, तो उन्हें दिन में दो छुहारे खाने से लाभ होगा। छुहारे वाला दूध भी लाभकारी है। यदि बच्चा बिस्तर पर पेशाब करता हो तो उसे भी रात को छुहारे वाला दूध पिलाएं। यह शक्ति पहुंचाते हैं।

4-सुबह-शाम तीन छुहारे खाकर बाद में गर्म पानी पीने से कब्ज दूर होती है। खजूर का अचार भोजन के साथ खाया जाए तो अजीर्ण रोग नहीं होता तथा मुंह का स्वाद भी ठीक रहता है। खजूर का अचार बनाने की विधि थोड़ी कठिन है, इसलिए बना-बनाया अचार ही ले लेना चाहिए।

5-छुहारे का सेवन करने से मांसपेशियों की ताकत बढ़ जाती है। छुहारा दिल को भी मज़बूत करने में काफी अच्छा माना जाता है।

6-छुआरे के गुदे को दूध के साथ उबाल लें, ठंडा होने पर इसे मिक्सर में डालकर पीसें तो आपको भूख ना लगने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

कैसे हुआ राजा सुरथ एवं समाधि वैश्य को देवी-दर्शन।

प्राचीन समय की बात हैं। स्वारोचिष मन्वन्तर में सुरथ नामके एक परम धार्मिक राजा थे।वे परम उदार थे तथा प्रजा का पुत्रवत पालन करते थे। दुर्योगवश उनके मंत्री शत्रुओं से मिल गये और शत्रुओं ने उन्हें पराजित करके उनका राज्य छीन लिया। निराश होकर राजा सुरथ वन में चले गये। एक दिन भूख-प्यास से व्याकुल अवस्था में परम तपस्वी सुमेधा मुनि के आश्रम में पहुँचे। मुनि के पूछने पर उन्होंने अपनी सम्पूर्ण कथा बतायी। दयालु मुनि ने उनका यथोचित सत्कार किया और उन्हें आश्रम में आश्रय प्रदान किया।

एक दिन महाराज सुरथ एक वृक्ष के नीचे बैठकर अपने खोये हुए राज्य एवं परिवार के विषय में चिन्तन कर रहे थे। इतने में वहां एक वैश्य पहुंचा। उसका नाम समाधि था। उसके पुत्रो ने उसकी सम्पत्ति छीन ली थी और उसे घर से निकाल दिया था। परस्पर समान दुःख से दुःखी होने के कारण थोड़ी ही देर में राजा और वैश्य में प्रगाढ़ मैत्री हो गयी। फिर दोनों अपने शोक- निवारण का उपाय पूछने के लिये सुमेधा मुनि के पास गये और अपने कल्याण का उपाय पूछा।

सुमेधा मुनि ने कहा- वत्स! कल्याण चाहने वाले पुरुषों को चाहिये कि मन, वचन और कर्म से भगवती महामाया की आराधना करें। भगवती की कृपा से सुख, ज्ञान और मोक्ष सब कुछ सहज ही सुलभ हो जाता है। भगवती की प्रसन्नता के लिये व्रत, भगवती का पूजन, निवारण - मंत्र का जप तथा हवन करना चाहिये। नवरात्र-व्रत सम्पूर्ण व्रतों में श्रेष्ठ हैं। भगवती की कृपा से तुम्हारी विघ्न-बाधाएँ दूर हो जायेगी।

इस प्रकार सुमेधा मुनि से उपदेश प्राप्त करके राजा सुरथ और वैश्य एक श्रेष्ठ नदी के तट पर गये, वहां उन्होंने एक निर्जन स्थान पर बैठकर भगवती के मंत्र का जप और ध्यान करना प्रारम्भ कर दिया। तपस्या करते हुए एक वर्ष का समय पूरा हो गया। दूसरे वर्ष उन लोगों ने सूखे पत्ते खाकर तपस्या की। तीसरे वर्ष की तपस्या में उन्होने सूखे पत्तों का भी त्याग कर दिया। कठिन तप से प्रसन्न होकर महामाया भगवती ने उन्हें साक्षात दर्शन दिया और कहा- तुम दोनों की तपस्या से मैं संतुष्ट हो गयी हूँ हे भक्तो! वर माँगो।

देवी की बात सुनकर उन्होंने भगवती से अपने शत्रुओं के विनाश के साथ निष्कंलक राज्य की याचना की। भगवती ने कहा-राजन! अब तुम घर लौट जाओ। तुम्हारे शत्रु तुम्हारा राज्य छोड़कर लौट जायेगे। दस हजार वर्षो तक अखिल भूमण्डल का राज्य करने के बाद अगले जन्म में तुम सूर्य के यहाँ जन्म लेकर मनु के पद को प्राप्त करोगे।

भगवती ने तथास्तु कहकर वैश्य को भी तृप्त कर दिया। इस प्रकार सुरथ भगवती के कृपा प्रसाद से समुद्रपर्यन्त समस्त पृथ्वी का राज्य भोगने लगे और समाधि वैश्य ज्ञान प्राप्त करके मुक्ति पथ के पथिक बने। भगवती के पावन कृपा के इस प्रसंग को पढ़ने और मनन करने से ज्ञान, मोक्ष, यक्ष, सुख- सभी उपलब्ध हो जाते हैं इसमें कुछ भी संशय नही है।

Team India के अहम सदस्य Shardul Thakur: कभी Mumbai Local ट्रेन में करते थे सफर।

नई दुनिया : शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) अब भारतीय क्रिकेट टीम का जाना पहचाना चेहरा बन चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने जो ऑलराउंड प्रदर्शन किया है वो सदियों तक क्रिकेट फैंस के जेहन में ताजा रहेगा, लेकिन ये कामयाबी इतनी आसानी से नहीं मिली है। शार्दुल को इसके लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है।

टी-20 इंटरनेशल डेब्यू।
शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 21 फरवरी 2018 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ की थी। सेंचुरियन (Centurion) के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए इस मैच में शार्दुल ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिए थे।भारत को इस मैच 6 विकेट से हार मिली थी।

भारत लौटने पर मुंबई लोकल का सफर।
दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से भारत लौटने के बाद शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने अंधेरी स्टेशन से मुंबई लोकल (Mumbai Local) ट्रेन पकड़ी, क्योंकि वो अपने घर जल्दी पहुंचना चाहते थे। जो मुसाफिर उन्हें ट्रेन में देख रहे थे, वो पहचानने की कोशिश कर रहे थे कि ये शार्दुल हैं या नहीं।

युवाओं ने शार्दुल को पहचान लिया था।
लोकल ट्रेन में मौजूद कुछ कॉलेज स्टूडेंट्स ने शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) की फोटो गूगल पर सर्च की और कंफर्म करने के बाद उन्होंने सेल्फी की गुजारिश की। शार्दुल ने कहा कि पालघर (Palghar) स्टेशन पर पहुंचने के बाद वो सेल्फी खिंचाएंगे। हर कोई इस बात से हैरान था कि टीम इंडिया का क्रिकेटर लोकल ट्रेन में सफर कर रहा है।

किसानों के माशिहा Rakesh Tikait इतने करोड़ के हैं मालिक।

नई दुनिया: दिल्ली में किसानों का आंदोलन अब नाजुक मोड़ पर पहुंच गया है। कुछ किसान संगठनों ने अपने आपको इस आंदोलन से अलग भी कर लिया है। 26 जनवरी 2021 को दिल्ली में हुई हिंसा के बाद किसान नेताओं के सुर भी बदले गए हैं। लेकिन किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) आंदोलन खत्म करने के लिए तैयार नहीं हैंं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर आंदोलन खत्म हुआ तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। लेकिन क्या आप किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) के बारे में जानते हैै। वो कभी दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर थे और आज करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैंं। राकेश टिकैत दो बार चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें दोनों बार जीत नहीं मिली। किसानों की राजनीति तो राकेश टिकैत को विरासत में मिली है। उनके दिवंगत पिता महेंद्र सिंह टिकैत (Mahendra Singh Tikait) भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष थे।


राकेश टिकैत कौन हैं?
राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) का जन्म 4 जून 1969 को उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के सिसौली गांव में हुआ था। राकेश टिकैत ने मेरठ यूनिवर्सिटी से एम. ए. की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने एलएलबी की और वकील बन गए। राकेश टिकैत 1992 में दिल्ली में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे, उस दौरान 1993-1994 में दिल्ली में महेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में किसान आंदोलन चल रहा था।

इस कारण से छोड़ी पुलिस की नौकरी।
चूंकि महेंद्र सिंह टिकैत राकेश टिकैत के पिता थे, इसलिए सरकार ने किसान आंदोलन (Farmers Protest) खत्म करवाने के लिए उन पर दबाव डाला कि वो अपने पिता को मनाएं। फिर राकेश टिकैत ने अपना पद छोड़ दिया और किसानों के साथ खड़े हो गए।

राकेश टिकैत की संपत्ति।
साल 2014 के लोक सभा चुनाव में राकेश टिकैत द्वारा दिए गए शपथपत्र के अनुसार, उनकी संपत्ति की कीमत 4,25,18,038 रुपये थी। इसके अलावा राकेश टिकैत के शपथपत्र के मुताबिक, उस समय उनके पास 10 लाख रुपये कैश था।

दो बार चुनाव लड़ चुके हैं राकेश टिकैत।
राकेश टिकैत ने पहली बार साल 2007 में मुजफ्फरनगर की खतौली विधान सभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसमें उनकी हार हो गई थी। इसके बाद राकेश टिकैत ने साल 2014 में अमरोहा जिले से राष्ट्रीय लोक दल के टिकट पर लोक सभा चुनाव लड़ा था। लेकिन वो चुनाव नहीं जीत पाए।

राकेश टिकैत का परिवार।
राकेश टिकैत के बड़े भाई नरेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। राकेश टिकैत खुद भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता हैं। राकेश टिकैत के छोटे भाई सुरेंद्र टिकैत मेरठ की एक शुगर मिल में मैनेजर हैं। वहीं सबसे छोटे भाई नरेंद्र टिकैत खेती करते हैं।

Thursday, January 28, 2021

Katrina Kaif ने पोस्ट की Vicky Kaushal के साथ प्यार भरी Photo, फैन्स बोले कुछ तो बात है।

नई दुनिया: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के बीच कुछ तो हो रहा हैै। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बेहद करीब आ गए हैंं। कई बार दोनों को साथ में घूमते हुए स्पॉट भी किया जाता हैै। अब कटरीना की फोटो भी कुछ ऐसा ही कह रही है, लेकिन कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अभी तक इस बाद को कबूल नहीं किया है।


कटरीना ने पोस्ट की फोटो।
सामने आई कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फोटो भी कुछ इशारे कर रही है। इस फोटो को देखकर यही लग रहा है कि दोनों काफी करीब आ गए हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स अब इन दोनों की ही बातें कर रहे हैं। दरअसल, कटरीना कैफ ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी डाली। उन्होंने अपनी फोटो पोस्ट की थी। वे किसी के गले लगी नजर आ रही हैं। फोटो में उनका चेहरा थोड़ा छुपा हुआ है। इस फोटो में उन्होंने बटरफ्लाई फिल्टर भी लगाया है।

एक जैसी टी-शर्ट!
अब कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के फैन्स का कहना है कि उस फोटो में कोई और नहीं बल्कि विक्की कौशल हैं। लोगों का कहना है कि कैटरीना कैफ उन्हें हग कर रही हैं। इसके साथ ही लोगों ने विक्की कौशल की एक और फोटो खोज निकाली है, जिसमें वही टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, जो कटरीना की फोटो में नजर आ रहे शख्स ने पहनी है। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फोटो वाले शख्स की टी-शर्ट का रंग मसटर्ड येलो है। साथ ही दोनों में एक और चीज कॉमन है। चेस्ट पर दोनों ही टी-शर्ट में पॉकेट है। अब फैन्स दोनों फोटो को साथ में पोस्ट कर रहे हैं और यही अंदाजा लगा रहे हैं कि कटरीना की फोटो में विक्की कौशल ही हैं।

इससे पहले भी एक फोटो हुए थी वायरल।
इससे पहले भी एक बार कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की इंस्टा स्टोरी में लोगों ने विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को देखा था। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) दोनों ही अलीबाग में नया साल मनाने गए थे। दोनों एक ही जगह रुके थे। इसलिए तब भी फैन्स ने यही अंदाजा लगाया था कि कटरीना और विक्की साथ-साथ हैं। इस मामले पर न कटरीना और न ही विक्की ने अब तक कोई सफाई दी है। ये तो ये दोनों ही जानते होंगे कि आखिर ये एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं।

Chinese Apps पर परमानेंट बैन से बौखलाया ड्रैगन, अपनी कंपनियों से कहा, ‘भारत सरकार से मुआवजे की मांग करें’।

बीजिंग: सीमा विवाद (Border Dispute) के बाद भारत (India) द्वारा चीनी कंपनियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से ड्रैगन की आर्थिक कमर टूट गई है। सरकार ने शुरुआत में TikTok सहित 59 चीनी ऐप (Chinese Apps) को बैन किया था। चीन को उम्मीद थी कि कुछ समय बाद मोदी सरकार बैन हटा लेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अब सरकार ने इन सभी ऐप्स पर स्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। यानी इन ऐप्स की अब भारत में वापसी नहीं होगी, जाहिर है यह चीन की कम्युनिस्ट सरकार के लिए बहुत बड़ा झटका है।


इसलिए लगाया Permanent Ban
भारत से मिले इस ‘झटके’ से चीन (China) बुरी तरह बौखला गया है और उसकी यह बौखलाहट ग्लोबल टाइम्स (Global Times) के संपादकीय में साफ तौर पर नजर आती है। अखबार ने चीनी कंपनियों को भड़काने की कोशिश करते हुए कहा है कि उन्हें भारत सरकार से मुआवजे की मांग करनी चाहिए। बता दें कि भारत ने चीनी कंपनियों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद उन पर परमानेंट बैन लगाया है। सरकार के इस कदम से बीजिंग को लाखों-करोड़ों रुपये के नुकसान हुआ है।
Border Tension का गुस्सा।
चीनी कंपनियों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने को ग्लोबल टाइम्स ने भारत का बहाना बताया है। अखबार ने लिखा है कि भारत सरकार ने सीमा विवाद पर अपना गुस्सा उतारने और घरेलू कंपनियों एवं भारतीय उत्पादों को बाजार प्रदान करने के लिए यह कदम उठाया है। ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में यह आरोप भी लगाया है कि विदेशी कंपनियों के उत्पादों पर बैन लगाने की भारत की पुरानी आदत है। अमेरिकी, जापानी और साउथ कोरियन कंपनियां पूर्व में भारत की इस चाल का अनुभव कर चुकी हैं।
Indian कंपनियों को सच पता है।
अपने संपादकीय में ग्लोबल टाइम्स ने आगे कहा है, ‘जो भारतीय कंपनियां इस 'डकैती' से लाभान्वित हुई हैं, वह जानती हैं कि वे एक ऐसे कारोबारी माहौल में हैं, जहां किसी भी समय राजनीतिक लाभ के लिए इंट्रेस्ट बैलेंस को पलटा जा सकता है। भारत अभी भी बर्बर युग में है, वह पिछड़ा देश है’। अखबार ने कहा कि संरक्षणवाद एक दोधारी तलवार है, जिससे अन्य देशों की कंपनियों के साथ-साथ भारतीय कंपनियों के भी चोटिल होने की अधिक संभावना है। भारत चीन पर प्रतिबंध लगाना चाहता है। यह प्रतिबंधों के बारे में उसकी निरक्षरता को दर्शाता है।
ग्लोबल टाइम्स के अनुसार Chinese कंपनियों को लड़ना चाहिए।
ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि हम चाहते हैं कि चीनी कंपनियों को कानून का सहारा लेकर अपने अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए और भारत सरकार से नुकसान की भरपाई की मांग करनी चाहिए। चीनी कंपनियों ने भारतीय समाज में अपना योगदान दिया है, लेकिन अब राजनीतिक कारणों से उन्हें देश से बाहर निकाल दिया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार गतिविधियों में विशिष्ट समूहों के खिलाफ अभूतपूर्व कार्रवाई है। चीनी कंपनियों को इसे स्वीकार नहीं करना चाहिए, उन्हें वापस लड़ने की जरूरत है।

बुद्धि और प्रथम पूज्य देवता गणेशभगवान को सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजा किया जाता है।

बुद्धि के देवता गणेशभगवान गणेश को प्रथम पूज्य और बुद्धि का देवता माना जाता है और बुधवार को उनकी आराधना विशेष लाभकारी मानी जाती है। श्रीगणेश की पूजा सभी देवताओं से पहले होने के पीछे भी एक मान्यता यह है कि जब एक परेशानी को लेकर सभी देवता भगवान शिव के पास पहुंचे तो वहां उनके दोनों पुत्र गणेश और कार्तिकेय भी मौजूद थे। भगवान शिव ने उनसे पूछा कि इनकी समस्या का हल कौन करेगा? इस सवाल पर दोनों भाई तैयार हो गए। समस्या के समाधान के लिए भोलेनाथ ने गणेश और कार्तिकेय के सामने एक प्रतियोगिता रखी और कहा कि जो भी पृथ्वी की परिक्रमा कर पहले लौटेगा वही देवताओं की मदद करेगा और उसकी पूजा ही सबसे पहले होगी।

भोलेनाथ की आज्ञा मिलते ही कार्तिकेय अपनी सवारी मोर पर बैठकर धरती की परिक्रमा करने चले गए लेकिन गणेश वहीं खड़े सोच में डुब गए। अचानक ही उन्हें एक उपाय सूझा और उन्होंने अपने माता-पिता के सात चक्कर लगाकर अपनी जगह पर खड़े हो गए। पृथ्वी का चक्कर लगाने के बाद कार्तिकेय ने वापस आने के बाद देवताओं की मदद की बात कही। भोलेनाथ ने गणेश से पूछा कि तुम पृथ्वी का परिक्रमा करने क्यों नहीं गए? गणेशजी ने फौरन जवाब देते हुए कहा कि माता-पिता के चरणों में ही सारा संसार है इस वजह से मैंने उन्हीं की परिक्रमा कर ली। गणेश के इस जवाब से भगवान शिव काफी प्रसन्न हुए और उन्हें देवताओं में प्रथम पूज्य होने का आशीर्वाद दिया।

भगवान गणेश को बुद्धि का कारक भी माना जाता है और बुध को इसका स्वामी माना जाता है। इस वजह से बुधवार को गणेशजी की पूजा की परंपरा शुरू हुई है। भगवान गणेश को हाथी के सिर की वजह से गजानन भी कहा जाता है। दरअसल इसके पीछे ऐसी मान्यता है कि एक बार माता पार्वती स्नान करने गईं तो उन्होंने घर के दरवाजे पर गणेश को खड़ा कर दिया और कहा कि उनके नहाने तक किसी को अंदर न आने दें। भगवान शिव के वहां पहुंचने पर गणेश ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।

इसपर क्रोधित होकर भगवान शिव ने नंदी को गणेश से युद्ध करने को कहा, गणेश द्वारा नंदी को युद्ध में परास्त करने के बाद शिव ने गुस्से में गणेश का सिर काट दिया। माता पार्वती के वापस आने पर जब उन्हें पता चला कि गणेश उनके ही पुत्र थे तो उन्होंने हाथी का सिर जोड़कर उन्हें नया जीवन प्रदान किया। इसके बाद से गणेश को गजानन के नाम से जाना जाने लगा।

मैं तो इंसानियत से मजबूर था तुम्हे बीच मे नही डुबोया" मगर तुमने मुझे क्यों काट लिया!

नदी में बाढ़ आती है छोटे से टापू में पानी भर जाता है वहां रहने वाला सीधा साधा1चूहा कछुवे  से कहता है मित्र  "क्या तुम मुझे नदी पार करा ...