महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 07 जुलाई 1981 को बिहार के राची सहर में हुआ था। उनके पिता का नाम पान सिंह और माता का नाम देवकी है। धोनी के एक भाई नरेंद्र और एक बहन जयंती है। ऐसे तो धौनी का घर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लावली हैं। महेंद्र सिंह धोनी आज भले क्रिकेटर के रूप में जाने जाते हैं लेकिन उन्हें फुटबाल और बैडमिंटन खेलना बहुत पसंद था। फुटबॉल में वह गोल कीपिंग करते थे। फुटबॉल टीम के कोच ने उन्हें क्रिकेट खेलने के सलाह दी। धोनी छोटी उम्र में ही डिस्टिक और क्लब लेवल पर फुटबॉल खेलना स्टार्ट कर दिए थे। उनका फुटबॉल के गोलकीपिंग में अच्छा प्रदर्शन देख फुटबॉल के कोच ने उन्हें क्रिकेट खेलने को कहा। धोनी ने उससे पहले क्रिकेट नहीं खेले थे। क्रिकेट में धोनी ने विकेटकीपर से अपनी कैरियर की शुरुआत की। धोनी की विकेटकीपिंग काफी अच्छी रही। अपने विकेट कीपिंग योग्यता और जुझारूपन से कमांडो क्रिकेट क्लब के अस्थाई सदस्य बन गए। 1997 98 में वीनू मनकद ट्रॉफी के लिए चुना गया। महेंद्र सिंह धोनी सचिन और एडम गिलक्रिस्ट गेम बहुत बड़े फैन है।
महेंद्र सिंह धोनी विश्व क्रिकेट में एक अनूठा मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलताओं को देखते हुये उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री और राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। माही के नाम से लोकप्रिय धोनी आईसीसी की तीनों विश्व प्रतियोगिताएं जीतने वाले इकलौते कप्तान है।
धोनी भारतीय और विश्व क्रिकेट दोनों के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं। वह सभी ICC स्पर्धाओं (वर्ल्ड T20 2007, ICC टेस्ट मेस 2009, विश्व कप 2011, और चैंपियंस ट्रॉफी 2013) जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने 2010 और 2016 (T20I प्रारूप) में दो एशिया कप जीत के लिए 'मेन इन ब्लू' का नेतृत्व किया।महान क्रिकेटर को आखिरी बार पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड के हाथों विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में हार के दौरान एक्शन में देखा गया था, जहां उन्होंने 72 गेंदों में 50 रन की तूफानी पारी खेली थी।
आज वह अपना 39 वां जन्मदिन मना रहे हैं, उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं।
No comments:
Post a Comment
If you have any doubts, please let me know.