नीरज ने पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त सुधार दिखाया है और टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को गोल्ड मेडल भी जीते हैं। भारत ने पिछली बार 1900 में एथलेटिक्स में पदक जीता था। हालाँकि इस बार नीरज टोक्यो में 121 साल का सुखा खत्म कर दिये हैं। और भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत कर आए हैं।
नीरज चोपड़ा की नेट वर्थ।
नीरज की अनुमानित कुल संपत्ति 1से 3 मिलियन यूएस डॉलर है। यह स्पष्ट है कि उनकी आय का मुख्य स्रोत भाला फेंकने वाले के रूप में उनका सफल करियर है। इसके अलावा, उन्हें JSW स्पोर्ट्स एंड स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) से बहुत समर्थन मिलता है, जिसने उनके उज्जवल भविष्य में काफी मदद की है। 31 मार्च 2020 को उन्होंने COVID-19 महामारी के लिए PM केयर्स फंड में 2 लाख रूपए दान किए थे।
नीरज चोपड़ा की उपलब्धियां।
नीरज न केवल सीनियर स्तर पर राष्ट्रमंडल और एशियाई चैंपियन हैं, बल्कि उन्होंने जूनियर सर्किट में भी काफी नाम कमाया है। वह 2016 के विश्व U20 चैंपियन थे और उन्होंने 86.48 मीटर का विश्व अंडर-20 रिकॉर्ड बनाया था, जो अभी भी बरकरार है। इसके अलावा, वह अंडर -20 श्रेणी में ट्रैक और फील्ड में विश्व खिताब जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं।
नीरज का परिवार।
नीरज चोपड़ा रोर (क्षत्रिय) समुदाय से हैं और हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव से आते हैं। उनकी शिक्षा डीएवी कॉलेज, चंडीगढ़ से हुई। 2016 में, उन्हें नायब सूबेदार के पद के साथ भारतीय सेना में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी नियुक्त किया गया था।
No comments:
Post a Comment
If you have any doubts, please let me know.