Popular Posts

Sunday, November 29, 2020

जानिए भगवान शिव के 108 नामों का अर्थ।

भगवान भोलेनाथ को कई नामों से जाना जाता है, जैसे शिव, शंकर, भोलेनाथ, नीलकंठ, कैलाशपति, दीनानाथ आदी लेकिन क्या आपको पता है महादेव के हर नाम के पीछे का अर्थ? आइए जानते है भगवान शिव 108 नामों का सनातन संस्कृति के अनुसार अर्थ।

01 शिव अर्थात जो कल्याण स्वरूप।
02 महेश्वर अर्थात जो माया के अधीश्वर।
03 शम्भू अर्थात जो आनंद स्वरूप वाले।
04 पिनाकी अर्थात जो पिनाक धनुष धारण करने वाले।
05 शशिशेखर अर्थात जो सिर पर चंद्रमा धारण करने वाले।
06 वामदेव अर्थात जो अत्यंत सुंदर स्वरूप वाले।
07 विरूपाक्ष अर्थात जो भौंडी आँख वाले।
08 कपर्दी अर्थात जो जटाजूट धारण करने वाले।
09 नीललोहित अर्थात जो नीले और लाल रंग वाले।
10 शंकर अर्थात जो सबका कल्याण करने वाले।

11 शूलपाणी अर्थात जो हाथ में त्रिशूल धारण करने वाले।
12 खटवांगी अर्थात जो खटिया का एक पाया रखने वाले।
13 विष्णुवल्लभ अर्थात जो भगवान विष्णु के अतिप्रेमी।
14 शिपिविष्ट अर्थात जो सितुहा में प्रवेश करने वाले।
15 अंबिकानाथ अर्थात जो भगवति के पति।
16 श्रीकण्ठ अर्थात जो सुंदर कण्ठ वाले।
17 भक्तवत्सल अर्थात जो भक्तों को अत्यंत स्नेह करने वाले।
18 भव अर्थात जो संसार के रूप में प्रकट होने वाले।
19 शर्व अर्थात जो कष्टों को नष्ट करने वाले।
20 त्रिलोकेश अर्थात जो तीनों लोकों के स्वामी।


21 शितिकण्ठ अर्थात जो सफेद कण्ठ वाले।
22 शिवाप्रिय अर्थात जो पार्वती के प्रिय।
23 उग्र अर्थात जो अत्यंत उग्र रूप वाले।
24 कपाली अर्थात जो कपाल धारण करने वाले।
25 कामारी अर्थात जो कामदेव के शत्रुअंधकार।
26 सुरसूदन अर्थात जो अंधक दैत्य को मारने वाले।
27 गंगाधर अर्थात जो गंगा जी को धारण करने वाले।
28 ललाटाक्ष अर्थात जो ललाट में आँख वाले।
29 कालकाल अर्थात जो काल के भी काल।
30 कृपानिधि अर्थात जो करूणा की खान।

31 भीम अर्थात जो भयंकर रूप वाले।
32 परशुहस्त अर्थात जो हाथ में फरसा धारण करने वाले।
33 मृगपाणी अर्थात जो हाथ में हिरण धारण करने वाले।
34 जटाधर अर्थात जो जटा रखने वाले।
35 कैलाशवासी अर्थात जो कैलाश के निवासी।
36 कवची अर्थात जो कवच धारण करने वाले।
37 कठोर अर्थात जो अत्यन्त मजबूत देह वाले।
38 त्रिपुरांतक अर्थात जो त्रिपुरासुर को मारने वाले।
39 वृषांक अर्थात जो बैल के चिह्न वाली झंडा वाले।
40 वृषभारूढ़ अर्थात जो बैल की सवारी वाले।

41भस्मोद्धूलितविग्रह अर्थात जो सारे शरीर में भस्म लगाने वाले।
42 सामप्रिय अर्थात जो सामगान से प्रेम करने वाले।
43 स्वरमयी अर्थात जो सातों स्वरों में निवास करने वाले।
44 त्रयीमूर्ति अर्थात जो वेदरूपी विग्रह करने वाले।
45 अनीश्वर अर्थात जो जिसका और कोई मालिक नहीं है।
46 सर्वज्ञ अर्थात जो सब कुछ जानने वाले।
47 परमात्मा अर्थात जो सबका अपना आपा।
48 सोमसूर्याग्निलोचन अर्थात जो चंद्र, सूर्य और अग्निरूपी आँख वाले।
49 हवि अर्थात जो आहूति रूपी द्रव्य वाले।
50 यज्ञमय अर्थात जो यज्ञस्वरूप वाले।

51 सोम अर्थात जो उमा के सहित रूप वाले।
52 पंचवक्त्र अर्थात जो पांच मुख वाले।
53 सदाशिव अर्थात जो नित्य कल्याण रूप वाल।
54 विश्वेश्वर अर्थात जो सारे विश्व के ईश्वर।
55 वीरभद्र अर्थात जो बहादुर होते हुए भी शांत रूप वाले।
56 गणनाथ अर्थात जो गणों के स्वामी।
57 प्रजापति अर्थात जो प्रजाओं का पालन करने वाले।
58 हिरण्यरेता अर्थात जो स्वर्ण तेज वाले।
59 दुर्धुर्ष अर्थात जो किसी से नहीं दबने वाले।
60 गिरीश अर्थात जो पहाड़ों के मालिक।

61 गिरिश अर्थात जो कैलाश पर्वत पर सोने वाले।
62 अनघ अर्थात जो पापरहित।
63 भुजंगभूषण अर्थात जो साँप के आभूषण वाले।
64 भर्ग अर्थात जो पापों को भूंज देने वाले।
65 गिरिधन्वा अर्थात जो मेरू पर्वत को धनुष ब��ाने वाले।
66 गिरिप्रिय अर्थात जो पर्वत प्रेमी।
67 कृत्तिवासा अर्थात जो गजचर्म पहनने वाले।
68 पुराराति अर्थात जो पुरों का नाश करने वाले।
69 भगवान् अर्थात जो सर्वसमर्थ षड्ऐश्वर्य संपन्न।
70 प्रमथाधिप अर्थात जो प्रमथगणों के अधिपति।

71 मृत्युंजय अर्थात जो मृत्यु को जीतने वाले।
72 सूक्ष्मतनु अर्थात जो सूक्ष्म शरीर वाले।
73 जगद्व्यापी अर्थात जो जगत् में व्याप्त होकर रहने वाले।
74 जगद्गुरू अर्थात जो जगत् के गुरू।
75 व्योमकेश अर्थात जो आकाश रूपी बाल वाले।
76 महासेनजनक अर्थात जो कार्तिकेय के पिता।
77 चारुविक्रम अर्थात जो सुन्दर पराक्रम वाले।
78 रूद्र अर्थात जो भक्तों के दुख देखकर रोने वाले।
79 भूतपति अर्थात जो भूतप्रेत या पंचभूतों के स्वामी।
80 स्थाणु अर्थात जो स्पंदन रहित कूटस्थ रूप वाले।

81 अहिर्बुध्न्य अर्थात जो कुण्डलिनी को धारण करने वाले।
82 दिगम्बर अर्थात जो नग्न, आकाशरूपी वस्त्र वाले।
83 अष्टमूर्ति अर्थात जो आठ रूप वाले।
84 अनेकात्मा अर्थात जो अनेक रूप धारण करने वाले।
85 सात्त्विक अर्थात जो सत्व गुण वाले।
86 शुद्धविग्रह अर्थात जो शुद्धमूर्ति वाले।
87 शाश्वत अर्थात जो नित्य रहने वाले।
88 खण्डपरशु अर्थात जो टूटा हुआ फरसा धारण करने वाले।
89 अज अर्थात जो जन्म रहित।
90 पाशविमोचन अर्थात जो बंधन से छुड़ाने वाले।

91 मृड अर्थात जो सुखस्वरूप वाले।
92 पशुपति अर्थात जो पशुओं के मालिक।
93 देव अर्थात जो स्वयं प्रकाश रूप।
94 महादेव अर्थात जो देवों के भी देव।
95 अव्यय अर्थात जो खर्च होने पर भी न घटने वाले।
96 हरि अर्थात जो विष्णुस्वरूप।
97 पूषदन्तभित् अर्थात जो पूषा के दांत उखाड़ने वाले।
98 अव्यग्र अर्थात जो कभी भी व्यथित न होने वाले।
99 दक्षाध्वरहर अर्थात जो दक्ष के यज्ञ को नष्ट करने वाल।
100 हर अर्थात जो पापों व तापों को हरने वाले।

101 भगनेत्रभिद् अर्थात जो भग देवता की आंख फोड़ने वाले।
102 अव्यक्त अर्थात जो इंद्रियों के सामने प्रकट न होने वाले।
103 सहस्राक्ष अर्थात जो अनंत आँख वाले।
104 सहस्रपाद अर्थात जो अनंत पैर वाले।
105 अपवर्गप्रद अर्थात जो कैवल्य मोक्ष देने वाले।
106 अनंत अर्थात जो देशकालवस्तुरूपी परिछेद से रहित।
107 तारक अर्थात जो सबको तारने वाला।
108 परमेश्वर अर्थात जो सबसे परे ईश्वर।

हर हर महादेव……

आखिर क्यों अहमद पटेल ने कहा था, 'सारे राज मेरे साथ कब्र में दफन हो जाएंगे'

कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल (Ahmed Patel) को कुछ महीने पहले जब अपने राजनीतिक अनुभवों को लेकर संस्मरण लिखने के बारे में सलाह दी गई थी तो उन्होंने कहा था कि ‘राज मेरे साथ कब्र में दफन हो जाएंगे’। अहमद पटेल का 25 नवंबर बुधवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे और कुछ हफ्ते पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।


'राज मेरे साथ कब्र में दफन हो जाएंगे'
लेखक और पत्रकार रशीद किदवई (Rasheed Kidwai) के मुताबिक, वह लॉकडाउन के बाद पटेल से उनके आवास ‘23, मदर टेरेसा क्रेसेंट मार्ग’ पर मिले थे। किदवई ने बताया, ‘हम कांग्रेस (Congress) और राजनीति के बारे में खुलकर बातें कर रहे थे। मैंने उनसे कहा कि आप अपने अनुभवों को लेकर संस्मरण क्यों नहीं लिखते। इस पर उनका जवाब था कि राज मेरे साथ कब्र में दफन हो जाएंगे।

'संकटमोचक होने के साथ सहमति बनाने वाले नेता'
'24 अकबर रोड ए शॉर्ट हिस्ट्री ऑफ द पीपुल बिहाइंड द फाल एंड राइज ऑफ द कांग्रेस' नामक पुस्तक के लेखक किदवई का कहना है कि पटेल बहुत जल्द चले गए। किदवई का कहना है कि पटेल एक संकटमोचक होने के साथ सहमति बनाने वाले नेता थे। इसकी ताजा मिसाल महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन करना जबकि अतीत में उद्धव ठाकरे की पाटी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे।

उन्होंने कहा कि पटेल धार्मिक व्यक्ति थे और हर शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए अलग मस्जिद में जाते थे क्योंकि अगर नियमित रूप से एक ही मस्जिद में जाते तो बाहर कांग्रेस का टिकट मांगने वालों की कतार लग जाती।

माता शबरी बोली- यदि रावण का अंत नहीं करना होता तो राम तुम यहाँ कहाँ से आते।

माता शबरी बोली- यदि रावण का अंत नहीं करना होता तो राम तुम यहाँ कहाँ से आते?" राम गंभीर हुए। कहा, "भ्रम में न पड़ो माता! राम क्या रावण का वध करने आया है, अरे रावण का वध तो लक्ष्मण अपने वाण से कर सकता है। राम हजारों कोस चल कर इस घना वन में आया है तो केवल तुमसे मिलने आया है माते, ताकि हजारों वर्षों बाद जब कोई पाखण्डी भारत के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा करे तो इतिहास चिल्ला कर उत्तर दे कि इस राष्ट्र को क्षत्रिय राम और उसकी भीलनी माँ ने मिल कर गढ़ा था। जब कोई कपटी भारत की परम्पराओं पर उँगली उठाये तो काल उसका गला पकड़ कर कहे कि नहीं। यह एकमात्र ऐसी सभ्यता है जहाँ एक राजपुत्र वन में प्रतीक्षा करती एक दरिद्र वनवासिनी से भेंट करने के लिए चौदह वर्ष का वनवास स्वीकार करता है।

 
राम वन में बस इसलिए आया है ताकि जब युगों का इतिहास लिखा जाय तो उसमें अंकित हो कि सत्ता जब पैदल चल कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे तभी वह रामराज्य है। राम वन में इसलिए आया है ताकि भविष्य स्मरण रखे कि प्रतिक्षाएँ अवश्य पूरी होती हैं।
सबरी एकटक राम को निहारती रहीं। राम ने फिर कहा- " राम की वन यात्रा रावण युद्ध के लिए नहीं है माता। राम की यात्रा प्रारंभ हुई है भविष्य के लिए आदर्श की स्थापना के लिए। राम आया है ताकि भारत को बता सके कि अन्याय का अंत करना ही धर्म है।

राम आया है ताकि युगों को सीख दे सके कि विदेश में बैठे शत्रु की समाप्ति के लिए आवश्यक है कि पहले देश में बैठी उसकी समर्थक सूर्पणखाओं की नाक काटी जाय, और खर-दूषणो का घमंड तोड़ा जाय। और राम आया है ताकि युगों को बता सके कि रावणों से युद्ध केवल राम की शक्ति से नहीं बल्कि वन में बैठी सबरी माता के आशीर्वाद से जीते जाते हैं।

सबरी की आँखों में जल भर आया था। उसने बात बदलकर कहा- कन्द खाओगे राम?
राम मुस्कुराए, "बिना खाये जाऊंगा भी नहीं माता"
सबरी अपनी कुटिया से झपोली में कन्द ले कर आई और राम के समक्ष रख दिया। राम और लक्ष्मण खाने लगे तो कहा- मीठे हैं न प्रभु?
यहाँ आ कर मीठे और खट्टे का भेद भूल गया हूँ माते।बस इतना समझ रहा हूँ कि यही अमृत है।
सबरी मुस्कुराईं, बोलीं- "सचमुच तुम मर्यादा पुरुषोत्तम हो राम"। गुरुदेव ने ठीक कहा था।

कोरोना अपडेट : देश में 24 घंटे में आए 44 हजार नए कोरोना केस, 500 से ज्यादा मौत


देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 93 लाख 92 हजार 919 हो गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 44 हजार 489 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 36 हजार 367 लोग ठीक हुए। 524 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 35 हजार 223 हो गई है, जबकि 86 लाख 79 हजार 138 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 4 लाख 52 हजार 344 मरीजों का इलाज चल रहा है।


26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में 25 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 55 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है।

मृत्यु दर और रिकवरी रेट।
महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही भारत में रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.46 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93.72 फीसदी है। एक्टिव केस 5 फीसदी से भी कम है।
सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का सातवां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

शिखंडी के कारण मृत्यु को प्राप्त हुए भीष्म पितामा, जाने महाभारत की घटना।


महाभारत युद्ध में कई किरदार है जिन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई। लेकिन शिखंडी को इस युद्ध का इक्का माना जा सकता है। शिखंडी के कारण ही भीष्म पितामह अस्त्र छोड़ मृत्यु की सेज पर लेट गए थे। भीष्म पितामह ने शिखंडी के बारे में दुर्योधन को बताया था कि जिस समय हस्तिनापुर के राजा उनके छोटे भाई विचित्रवीर्य थे। उस समय उनके विवाह के लिए मैं काशीराज की तीन पुत्रियों अंबा, अंबिका और अंबालिका को हर लाया था। लेकिन जब पता चला कि अंबा राजा शाल्व को प्यार करती है, तब अंबा को पूरे सम्मान के साथ राजा शाल्व के पास भेज दिया। वहीं राजा शाल्व ने अंबा को अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद अंबा ने भीष्म से बदला लेने की ठान ली।

अंबा की स्थिति के बारे में जब नाना राजर्षि होत्रवाहन को पता चला तो उन्होंने अंबा को परशुरामजी से मिलने के लिए कहा अंबा ने अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी परशुराम को बताई। तब परशुरामजी ने भीष्म को अंबा से विवाह करने के लिए कहा लेकिन भीष्म ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। परशुराम को यह बात बहुत खराब लगी और इसके बाद उन्होंने भीष्म से युद्ध किया लेकिन वे भीष्म से पराजित गए। उधर युद्ध समाप्त होने के बाद अंबा भीष्म के सर्वनाश के लिए युमना किनारे तप करने लगती है और तप करते-करते अंबा अपना शरीर त्याग देती है।

अंबा ने शिव से मांगा था भीष्म को पराजित करने का वरदान।
अगले जन्म में अंबा वत्सदेश के राजा के यहां जन्म लेती है। अंबा अपने पूर्वजन्म के बारे में जानती थी। इसलिए भीष्म से बदला लेने के लिए वह पुन: तप करना शुरू कर देती है। इस बार उसके तप से भगवान शिव प्रसन्न होकर उसे वरदान मांगने के लिए कहते हैं। तब अंबा भीष्म की पराजय का वरदान मांगती है। भगवान शिव उसे मनचाहा वरदान देते हैं लेकिन अंबा कहती है कि प्रभु कन्या होकर वह भीष्म को कैसे पराजित कर सकती है। इस पर भगवान शिव कहते हैं कि अंबा तुम अगले जन्म में पुन: एक स्त्री के रूप में जन्म लोगी, लेकिन युवा होने पर पुरुष बन जाओगी और भीष्म की मृत्यु का कारण बनोगी।

ऐसा वरदान मिलने पर अंबा ने एक चिता बनाई और भीष्म का वध करने के लिए अग्नि में प्रवेश कर गई। महाभारत काल में अंबा राजा द्रुपद के यहां शिखंडी के रूप में पैदा हुई। एक यक्ष ने शिखंडी की सहायता करने के उद्देश्य से अपना पुरुषत्व उसे दे दिया और उसका स्त्रीत्व स्वयं धारण कर लिया। यक्ष ने शिखंडी से कहा कि जब कार्य पूर्ण हो जाए तो मेरा पुरुषत्व मुझे पुन: लौटा देना  शिखंडी ने उसे ऐसा ही करने का वचन दे दिया

शिखंडी को देख भीष्म पितामह छोड़ दिए शस्त्र।
महाभारत का युद्ध जब आरंभ हुआ तो भीष्म पितामह को हराने के लिए शिखंडी अर्जुन के साथ उसके रथ पर सवार होकर भीष्म पितामह के सामने आ गया। भीष्म पितामह ने स्त्रियों पर शस्त्र नहीं उठाने की प्रतिज्ञा की थी। क्योंकि शिखंडी स्त्री से पुरुष बना था, इस वजह से भीष्म ने अपने शस्त्र रख दिए। तभी अर्जुन ने शिखंडी को ढाल बनाकर भीष्म पर तीरों की वर्षा कर दी और भीष्म को पराजित कर दिया। अर्जुन के वाणों से छलनी भीष्म पितामह बाणों की शय्या पर आ गए। इस प्रकार से शिखंडी भीष्म पितामह की मृत्यु की बड़ी वजह बना।

26/11 कैप्टन रवि धर्निधिरका छुट्टियां बिताने आये थे मुंबई, होटल में फंसे 157 लोगों की जान बचाई थी।

26/11 (26/11 Attack) की आज 12वीं बरसी है। 2008 में आज के ही दिन मुंबई के ताज होटल में आतंकी हमला हुआ था। समुद्री रास्ते से आए पाक आतंकियों ने 166 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। जबकि इस हमले में करीब 600 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस हमले में अपनी जान की बाजी लगाकर आतंकियों को ढेर करने में कुछ जांबाज बहादुर सिपाहियों और पुलिस अधिकारियों का योगदान था। ऐसे ही एक हीरो थे कैप्टन रवि धर्निधिरका (Ravi Dharnidharka) जिन्होंने उस हमले के दौरान ताज होटल में फंसे 157 लोगों की जान बचाई थी।


कौन हैं रवि धर्निधिरका।
रवि धर्निधिरका (Ravi Dharnidharka) की जड़ें भारत से जुड़ी हुई हैं। वह यूएस में रहने के दौरान भी भारत आते रहते थे। उनका परिवार मुंबई के बधवार पार्क के पास रहता है। वहीं उनके अन्य कुछ रिश्तेदार भी मुंबई में रहते हैं, जहां उनसे वह अक्सर मिलने आते रहते हैं। साल 2004 से 2008 तक रवि इराक के फालूजा शहर में तैनात रहे। इस दौरान चार साल तक वह भारत नहीं आ सके थे। इराक़ मिशन पूरा करने के बाद ही वह अपने परिवार से मिलने आए थे। वह भारत में एक तरह से छुट्टियां बिताने आया करते थे।

छुट्टियां बिताने आते थे मुंबई।
2008 में लंबे अर्से बाद वह एक फिर मुंबई आए। घर में कुछ दिन बिताने के वह मुंबई के मशहूर ताज होटल में डिनर करने का मन पहुंचे। अपने चचेरे भाई और अंकल के साथ रात को डिनर के लिए ताज होटल पहुंचे तो उन्हें हर बार की तरह माहौल खुशनुमा लगा। भारतीय एवं विदेशी लोग अपने परिवार के साथ व्यंजनों का आनंद ले रहे थे।

ले रहे थे डिनर का आनंद, होने लगे धमाके।
रवि धर्निधिरका ने अपने रिश्तेदारों के साथ होटल ताज के 20वें माले पर लेबनानी रेस्टां ‘सुक’ में पहंचे। यहां वो भोजन का आनंद ले रहे थे। तभी अचानक होटल के नीचे के हिस्से से गोलियों और चीख़पुकार शुरू हो गई। बाकी लोग इसी सोच में डूबे थे कि आखिर क्या हो रहा है। उनके चेहरों पर एक उलझन थी।

लोगों के लिए बन गए थे ढाल।
रवि कुछ समझते इससे पहले उनके दूसरे चचेरे भाई का फोन आया कि ताज होटल में आतंकियों ने हमला बोल दिया है। रवि के लिए यह मंजर कोई नया नहीं था। इसलिए उन्होंने बड़ी सूझबूझ से काम लेने की सोची। वह वहां मौजूद लोगों को बताने लगे कि अब उन्हें खुद बचकर निकलना होगा। तभी उनकी नज़र रेस्टोरेंट के एक दरवाजे पर पड़ी। दरवाजा कांच का बना हुआ था, दरवाजे के दूसरी तरफ से आतंकवादी लोगों पर ग्रेनेड फेंक सकते थे। रवि ने वहां मौजूद सभी लोगों को दूसरे हॉल में चलने के लिए कहा। रवि तेजी से लोगों को लेकर हॉल में घुस गए। हॉल का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया गया। दरवाजे पर सोफे भी लगा दिए गए। जिससे कोई आतंकी घुस न सके। 

लोगों से कहा-पीछे की सीढ़ियों से भागना होगा।
वह बाहर के हालातों को समझने के लिए बार-बार खिड़की से झांकने की कोशिश कर रहे थे। कुछ ही देर में होटल की छठी मंजिल पर दो धमाके हुए। वहां बुरी तरह से आग लग चुकी थी। रवि ने सोचा कि अगर ये लोग यहीं फंसे रह गए तो हो सकता है कि शॉट सर्किट हो जाए और 20वीं मंजिल पर भी आग लग जाए। रवि कोई गलत फैसला नहीं लेना चाहते थे। इसलिए उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि सेना उन्हें बचाने आ रही है। रवि ने आगे कहा, नीचे आग लग चुकी है। हमें पीछे की सीढ़ियों से भागना होगा। 

बंद करवा दिए थे सभी के फोन, उतरवा दिए थे जूते।
इसी दौरान रवि ने पूर्व सेना के कुछ अधिकारियों से आगे चलने को कहा ताकि वह इस बात का ध्यान रखें कि बच्चों और महिलाओं को कई खतरा न हो। ऐसा ही हुआ। सबसे आगे पूर्व अधिकारी फिर पुरुष और महिलाएं और बच्चे। हॉल पूरी तरह से खाली हो चुका था। पीछे की सीढ़ियों से होकर 157 लोग नीचे भाग रहे थे। उन सभी लोगों को खासतौर से रवि ने कहा था कि जूतें उतार कर भागें और अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लें। ऐसा ही हो रहा था। हॉल में आखिर में रवि अकेले बचे थे।

बुजुर्ग महिला के लिए दोबारा दांव पर लगा थी जिंदगी।
वह भी अब नीचे जाने को तैयार थे। तभी उन्होंने देखा कि हॉल के कोने में एक बुजुर्ग महिला व्हीलचेयर पर बैठी हुई थी। रवि ने कहा कि आपको नीचे चलना होगा। इस पर बुजुर्ग महिला ने जवाब दिया कि तुम मुझे छोड़कर चले जाओ जो होगा देखा जाएगा। लेकिन रवि उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकते थे। उन्होंने उस बुजुर्ग महिला को अपनी गोद में उठा लिया और तेजी से नीचे उतरने लगे। 20 मंजिल से किसी महिला को अपनी गोद में लेकर उतरना आसान नहीं था। लेकिन रवि ने हार नहीं मानी। जो लोग सुरक्षित नीचे आ चुके थे उनकी निगाहें अपने हीरो पर थींं। तभी रवि बुजुर्ग महिला को गोद में उठाए सीढ़ियों से तेजी से उतरते ही नीचे आ रहे थे। वह नीचे उतर गए। लोगों की आंखों में आंसू थे, वह रवि को रीयल हीरो कहकर पुकार रहे थे।

Sunday, November 22, 2020

Netflix हिंदुओ के आस्था के साथ खिलवाड़ करते मंदिर परिसर में प्रेमी जोड़े के बीच किसिंग सीन दिखाया।

यह बहुत दुख कि बात है कि भारत में हिन्दू धर्म के आस्था से खिलवाड़ करने में मीडिया और धर्मविरोधी तत्व पीछे नहीं हटते। ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें Netflix मंदिर परिसर में प्रेमी जोड़े के बीच किसिंग सीन दिखाने को लेकर एक बार फिर हिंदू विरोधी कंटेट दिखाने का दुस्ससाहस किया है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लगातार आवाज उठाई जा रही है। ट्विटर (Twitter) पर #BoycottNetflix भी ट्रेंड कर रहा है।

ट्विटर (Twitter) यूजर्स #BoycottNetflix ट्रेंड पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और नेटफ्लिक्स (Netflix) के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। कोई Netflix पर सरकार के नियंत्रण की मांग कर रहा है, कोई Netflix से माफी मांगने की बात कह रहा है तो कोई Netflix पर बैन लगाने की बात कर रहा है।

इस बीच बीजेपी (BJP) युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री गौरव तिवारी ने मध्य प्रदेश पुलिस में शिकायत की। गौरव ने शनिवार को रीवा के एसएसपी को शिकायत पत्र देकर वेब सीरीज निर्माता Netflix के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने Netflix की अधिकारियों मोनिका शेरगिल और अंबिका खुराना के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

बीजेपी नेता गौरव तिवारी ने कहा कि अगर ओटीटी प्लेटफॉर्म से वीडियो नहीं हटाया जाता तो फिर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। यह वेब सीरीज सीरीज विक्रम सेठ की लिखी किताब पर आधारित है. इसे Netflix ने बनाया है। कार्यक्रम के दूसरे एपिसोड में हिंदू लड़की से मुस्लिम लड़के का किसिंग सीन दिखाया गया है। यह किसिंग सीन मध्य प्रदेश के महेश्वर घाट स्थित शिव मंदिर परिसर में दिखाया गया है।

उन्होंने कहा कि ये हिंदू भावनाओं को आहत करने और लव जेहाद को बढ़ावा देने का शर्मनाक प्रयास है, जिसे हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। महेश्वर में पाषाण काल के अनगिनत शिवलिंग हैं। रानी अहिल्याबाई होल्कर के शासनकाल में इसे और दिव्य स्वरूप मिला। ऐसी महान शासिका की कर्मभूमि और हिंदू आस्था के प्रतीक महेश्वर घाट में किसिंग सीन दिखाने से साजिश की बू आती है। अब ऐसे हिंदूविरोधी तत्वो का पुण्य वाहिस्यकार करना चाहिए।

मैं तो इंसानियत से मजबूर था तुम्हे बीच मे नही डुबोया" मगर तुमने मुझे क्यों काट लिया!

नदी में बाढ़ आती है छोटे से टापू में पानी भर जाता है वहां रहने वाला सीधा साधा1चूहा कछुवे  से कहता है मित्र  "क्या तुम मुझे नदी पार करा ...